"यही उनकी महानता है" - वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार पारी के बाद कामरान अकमल ने की कोहली की तारीफ

“यही उनकी महानता है” – वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार पारी के बाद कामरान अकमल ने की कोहली की तारीफ

कोहली ने मॉडर्न वनडे बैटिंग का शानदार नमूना पेश करते हुए सिर्फ 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन बनाए।

Kamran Akmal lauds Virat Kohli after Thiruvananthapuram heroics vs West Indies (image via getty)
Kamran Akmal lauds Virat Kohli after Thiruvananthapuram heroics vs West Indies (image via getty)

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार और नाबाद पारी खेलने के बाद, पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने भारतीय बल्लेबाजी के स्टार विराट कोहली की जमकर तारीफ की।

कोहली ने मॉडर्न वनडे बैटिंग का शानदार नमूना पेश करते हुए सिर्फ 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन बनाए। उन्होंने 157.95 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 10 चौके और 9 छक्के जड़े। 296 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत ने कोहली और कप्तान शुभमन गिल (जिन्होंने 110 रन बनाए) की बदौलत 41.4 ओवर में 300/2 का स्कोर हासिल कर लिया।

इस पारी के साथ कोहली ने अपना 55वां वनडे शतक भी पूरा किया और सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड से अपनी बढ़त और बढ़ा ली। इसके अलावा, कोहली ने वनडे क्रिकेट में 15,000 रन का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार कर लिया; उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 303 पारियों में हासिल की, जिससे वे इतिहास में सबसे तेजी से और तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। एक और खास बात यह रही कि कोहली ने अपनी फिफ्टी और सेंचुरी, दोनों ही छक्के लगाकर पूरी की थी।

यही उनकी महानता है – अकमल

‘द क्रिकेट न्यूज’ के अनुसार अकमल ने कहा, “असल बात यही है। जुनून, कमिटमेंट और समय के साथ खुद को बदलते रहना, यही उनकी महानता है। वह किसी एक ही दायरे में बंधे नहीं हैं। वह अब वैसी बैटिंग नहीं करते जैसी टीम में आने के शुरुआती दिनों में किया करते थे।”

अकमल ने कहा, “हर साल वह खुद को बेहतर बनाते रहे हैं, निखारते रहे हैं और खुद को ऊंचे स्तर पर ले जाते रहे हैं, हर पहलू में खुद को तराशते और बेहतर करते रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “उनके प्रोफेशनलिस्म, जुनून, फिटनेस, स्किल्स, परफॉर्मेंस, मैच जिताने वाले प्रदर्शन, गेम फिनिश करने की क्षमता, मानसिक मजबूती और गेम की समझ को देखिए। किस मामले में वे किसी भी युवा खिलाड़ी से पीछे रहे हैं?”

यह भी पढ़ें – होटल लौटते वक्त टीम बस में गिरे रोहित शर्मा, वायरल हुई वीडियो

close whatsapp