IPL 2023 फाइनल जीतने के बाद, CSK के ड्रेसिंग रूम का ये वीडियो हो गया काफी वायरल!
चेन्नई टीम ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया शेयर।
अद्यतन - Jun 1, 2023 5:54 pm

जब से चेन्नई टीम ने IPL 2023 का खिताब जीता है, तब से टीम के रोज-रोज नए वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में CSK टीम की एक और वीडिया सामने आया है, जहां इस नए वीडियो को खुद टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। नए वीडियो में टीम के ड्रेसिंग रूम का नजारा दिख रहा है, खिताब जीतने के बाद का।
IPL जीतने के मामले में मुंबई की बराबरी की चेन्नई ने
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा दो सफल टीमें मुंबई और CSK है, जहां अभी तक मुंबई ने लीग के इतिहास में 5 बार खिताब अपने नाम किया है। लेकिन अब चेन्नई ने भी इस रेस में मुंबई की बराबरी कर ली है और इस साल का खिताब मिलाकर CSK के पास 5 खिताब हो गए हैं।
CSK ने IPL 2023 जीतकर ड्रेसिंग रूम में क्या किया था?
*चेन्नई टीम ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया शेयर।
*वीडियो में जडेजा हाथ में ट्रॉफी लेकर घुसे थे ड्रेसिंग रूम के अंदर।
*जिसके बाद ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ी ने बनाया ट्रेंडिंग वीडियो।
*लेकिन फैन्स ने इस वीडियो में किया कप्तान धोनी को मिस।
IPL 2023 जीतने के बाद CSK के ड्रेसिंग रूम का वायरल वीडियो
अंबाती रायडू ने पहले ही ले लिया था बड़ा फैसला
दूसरी ओर IPL फाइनल से पहले ही अंबाती रायडू ने बड़ा फैसला लेते हुए लीग से संन्यास का फैसला कर लिया था, वहीं लीग खत्म होने के साथ ही रायडू ने क्रिकेट से सभी प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया था।