ENG vs IND: पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक, तो फैंस ने दिए शानदार रिएक्शन

ENG vs IND: पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक, तो फैंस ने दिए शानदार रिएक्शन

जायसवाल ने अपना शतक 144 गेंदों में पूरा किया 

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)
Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

ENG vs IND 1st Test Match: इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज 20 जून से हेडिंग्ली, लीड्स में शुरू हो चुका है। तो वहीं, खेल के पहले दिन टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेल दी है।

जायसवाल की इस कमाल की पारी के बाद, क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। जायसवाल ने पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 144 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 5वां शतक लगाया। जायसवाल की इस शतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने खेल के पहले दिन बल्लेबाजी में बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।

साथ ही इस शतक के साथ यशस्वी जायसवाल ने एक खास रिकाॅर्ड को भी अपने नाम कर लिया है। बता दें कि अब जायसवाल पांचवें ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में किसी टेस्ट मैच के पहले दिन शतक लगाया हो।

दूसरे सेशन तक भारत ने 215 रन

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो पहले दिन दूसरे सेशन तक टीम इंडिया ने 51 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद, 2 विकेट के नुकसान पर कुल 215 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय शुभमन गिल 58* और यशस्वी जायसवाल 100* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं, केएल राहुल 42 और साई सुदर्शन (0) आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। इंग्लैंड की ओर से अभी तक ब्रायडन कार्स व बेन स्टोक्स को 1-1 विकेट मिला है।

यशस्वी जायसवाल के शतक पर फैंस के रिएक्शन

close whatsapp