चिन्नास्वामी में पिंक बॉल से गेंदबाजों ने बरपाया कहर, तो सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

चिन्नास्वामी में पिंक बॉल से गेंदबाजों ने बरपाया कहर, तो सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

श्रेयस अय्यर ने पहली पारी में बनाए 92 रन।

Team India (Photo Source: Twitter)
Team India (Photo Source: Twitter)

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन का खेल खत्म हो चुका है। मैच में भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा का यह फैसला कुछ सही साबित नहीं हुआ क्योंकि श्रेयस अय्यर को छोड़ कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पहली पारी में भारत 252 रनों पर सिमट गई, वहीं दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका भी छह विकेट के नुकसान पर 86 रन बना चुकी थी।

श्रेयस अय्यर ने खेली शानदार पारी

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। मयंक अग्रवाल दुर्भाग्यशाली रहे। वह नो बॉल पर 4 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। उनके बाद रोहित शर्मा भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए। वह 15 रन के निजी स्कोर पर एम्बुल्डेनिया की गेंद पर आउट हो गए। हनुमा विहारी ने बेहतरीन शुरुआत की थी और अच्छे टच में भी दिख रहे थे लेकिन वह भी जयविक्रमा की गेंद पर 31 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

विराट कोहली ने भी एक बार फिर से निराश किया। वह भी अच्छी शुरुआत के बाद धनंजय की गेंद पर 23 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। लगातार अंतराल पर गिर रहे विकेट से भारतीय टीम एक बार फिर परेशानी में नजर आई। इसके बाद नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर ने टीम को संभाला और कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए जिस चिन्नास्वामी के पिच पर अन्य बल्लेबाजों के पैर नहीं टिक रहे थे।

वहां श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी की प्रदर्शनी लगाई और निचलेक्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर कुछ महत्वपूर्ण साझेदारी की। श्रेयस अय्यर शानदार 92 रन बनाकर आउट हुए और उनकी इस पारी की वजह से भारत 252 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

बुमराह और शमी ने बरपाया श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर रफ़्तार का कहर

वहीं तीसरे सत्र में बल्लेबाजी करने आई श्रीलंकाई टीम की भी शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उनके टीम के भी लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। टीम को पहला झटका कुसल मेंडिस (2 रन) के रूप में लगा उस वक्त टीम का स्कोर महज 2 रन था। इसके बाद देखते ही देखते लाहिरू थिरिमाने (8 रन), दिमुथ करुणारत्ने( 4 रन) और धनंजय डी सिल्वा (10 रन) 28 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुके थे।

अंत में एंजेलो मैथ्यूज ने कुछ हद तक पारी को संभालने की कोशिश जरूर की लेकिन दिन का खेल समाप्त होने से कुछ ही देर पहले वो भी 43 रन बनाकर चलते बने। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका भी भारत के स्कोर से 166 रन पीछे है। भारत की तरफ से अब तक बुमराह ने तीन, मोहम्मद शमी ने दो और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिए हैं। पहले दिन के खेल में कुल मिलाकर 16 विकेट गिरे।

मैच के दौरान सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/iWasiyullah/status/1502655379859193866?s=20&t=FuAN0rqlIPG3DvbuLNcnHw

https://twitter.com/chamalm/status/1502654684313567237?s=20&t=FuAN0rqlIPG3DvbuLNcnHw

https://twitter.com/CricCrazyJokes/status/1502597663069405192?s=20&t=mmMatrr9ZJuxsdDhA_yLgg

https://twitter.com/CricCrazyJokes/status/1502598115500564486?s=20&t=mmMatrr9ZJuxsdDhA_yLgg

close whatsapp