HBD Yuvraj Singh: साथी क्रिकेटर्स और क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी युवराज को 43वें जन्मदिन की बधाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

HBD Yuvraj Singh: साथी क्रिकेटर्स और क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी युवराज को 43वें जन्मदिन की बधाई

आईसीसी फुल मेंबर देशों में टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं युवराज

Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X)
Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X)

Happy Birthday Yuvraj Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और वर्ल्ड कप चैंपियन युवराज सिंह (Yuvraj Singh) आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं दिग्गज क्रिकेटर के इस खास दिन पर फैंस और साथी क्रिकेटर्स उन्हें जमकर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

बीते में समय में युवराज भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर की जान कहे जाते थे। युवराज ने कई मर्तबा अपने शानदार खेल से भारतीय टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तो वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज सिंह द्वारा लगाए गए स्टुअर्ट ब्राॅड के खिलाफ 6 गेंद पर 6 छक्कों को कौन भूल सकता है।

इसके अलावा युवराज के ऑलराउंडर खेल की वजह से ही ना सिर्फ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का पहला सीजन अपना नाम किया, बल्कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 भारत को जिताने में भी युवराज ने गेंद और बल्ले से अहम योगदान निभाया था।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए युवराज को उस वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवाॅर्ड से भी नवाजा गया था। क्रिकेट खेल में युवराज के बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें साल 2012 में अर्जुन और 2014 में पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

Yuvraj Singh के क्रिकेट करियर पर एक नजर

तो वहीं आपको युवराज के क्रिकेट करियर के बारे में बताएं, तो करीब 19 साल चले अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में युवराज ने भारतीय टीम के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 मैच खेले। इस दौरान खिलाड़ी के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 33.92 की औसत से 1900, वनडे में 36.55 की औसत से 8701 और टी20 में 28.02 की औसत से कुल 1177 रन निकले। साथ ही आईपीएल में खेले गए 132 मैचों में युवराज के बल्ले से 1077 रन निकले।

देखें फैंस ने किस तरह दी युवराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं

 

close whatsapp