'पता नहीं वो टीम में क्यों है'- केएल राहुल हुए फ्लॉप तो सोशल मीडिया पर फैंस ने कर दिया ट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘पता नहीं वो टीम में क्यों है’- केएल राहुल हुए फ्लॉप तो सोशल मीडिया पर फैंस ने कर दिया ट्रोल

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 17 रन बनाए हैं।

KL Rahul (Image Credit- Twitter)
KL Rahul (Image Credit- Twitter)

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल की फाॅर्म पिछले काफी समय से उनका साथ नहीं दे रही है। टी-20 वर्ल्ड के बाद वे किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी को ट्रोल करने में फैंस कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

वहीं एक बार फिर केएल जो इस समय रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं। उनका बल्ला दूसरे टेस्ट मैच में नहीं चला है। साथ ही बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी राहुल दो पारियों में मात्र 45 रन ही बना पाए थे।

वहीं बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर केएल राहुल फ्लाॅप हो गए हैं। पहली पारी में जहां केएल राहुल के बल्ले से 10 रन निकले तो वहीं दूसरी पारी में टीम इंडिया के स्टैंड इन कप्तान 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए है। दूसरी तरफ केएल राहुल के इस प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस इस विस्फोटक बल्लेबाज को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट मैच, तीसरा दिन-

मैच के आज बांग्लादेश ने 7 रन से आगे खेलना शुरू किया और दूसरी पारी में 231 रन बनाए। बांग्लदेश की दूसरी पारी में जाकिर हसन के 51 और कप्तान लिटन दास के 71 रनों का योगदान दिया। दोनों खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन की बदौलत बांग्लदेश ने भारत के सामने जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य रखा।

तो वहीं दिन की समाप्ति तक टीम इंडिया ने 23 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया को ये मैच जीतने के लिए 100 रनों की आवश्यकता है। क्रीज पर इस समय अक्षर पटेल 26 और जयदेव उनादकट 3 रन बनाकर मौजूद हैं।

देखें फैंस ने इस तरह राहुल को किया ट्रोल- 

https://twitter.com/smileandraja/status/1602921598868418561?s=20&t=VNbQMQ0j5snmPkR2bol2pg

https://twitter.com/MalhotraSaurabh/status/1606137559947436032?s=20&t=VNbQMQ0j5snmPkR2bol2pg

https://twitter.com/raghavKudari/status/1606587060659564545?s=20&t=VNbQMQ0j5snmPkR2bol2pg

close whatsapp