IND vs AUS: ‘Class less Rahul’ केएल राहुल एक बार फिर हुए फ्लॉप तो फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
नागपुर टेस्ट की पहली पारी में 20 रन बनाकर आउट हुए केएल राहुल।
अद्यतन - Feb 9, 2023 5:37 pm

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन जहां टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया तो वहीं एक बार फिर भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने प्रदर्शन से फैंस समेत टीम इंडिया मैनेजमेंट को निराश किया है।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल को इन फाॅर्म शुभमन गिल की जगह खेलने का मौका मिला, लेकिन एक बार फिर वह खुद को साबित नहीं कर सके हैं। भारत की पहली बारी में केएल राहुल मात्र 20 रन आउट हो गए हैं। तो वहीं राहुल के इस प्रदर्शन से ट्विटर पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच का हाल, पहला दिन:
मैच में मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने पहले टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एक दम गलत साबित हुआ। बता दें कि भारत की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने पूरी की पूरी कंगारू टीम पहली पारी में 177 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 49 रन मार्नस लाबुशेन ने बनाए। इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
तो वहीं दूसरी तरफ भारत ने गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी पहले दिन कमाल का प्रदर्शन किया है। बता दें कि दिन की समाप्ति पर टीम इंडिया ने 24 ओवर बाद एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 20 रन बनाकर टाॅड मर्फी का शिकार बने।
क्रीज पर इस समय कप्तान रोहित शर्मा (56) और रवि अश्विन (0) मौजूद हैं और भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 100 रन पीछे है। इससे पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए तो रवि अश्विन को 2 विकेट मिले। इसके अलावा एक-एक विकेट मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को मिला।
देंखे फैंस ने राहुल को लेकर किस प्रकार दिए रिएक्शन
https://twitter.com/CricWizz_13579/status/1623648410107805697?s=20&t=-nSeo2coAQuqSEHkZEVUAw
The reason why #KLRahul should be out of the squad, ultra defensive mindset.
As if he is playing for his personal runs, the sole pressure is on the other batter. Pathetic selfish cricket this!
From IPL to ODI to T20I to Test#RohitSharma𓃵 #indvsaus #BGT2023 pic.twitter.com/8LzWfLwOfv
— Wickets11 (@Wickets112) February 9, 2023
Full Vibe in office as usual @klrahul is out. Why he is playing? #AskStar @BCCI #INDvsAUS @cricbuzz pic.twitter.com/lft2yK8iU0
— Rajesh Kumar Das (@rajeshkdas518) February 9, 2023
https://twitter.com/shetty_writter/status/1623643025133162496?s=20&t=Hbb-z8RG38Op6CJ62U2yyQ
शादी के बाद अपनी पहली इनिंग में
क्रीज पर
K L Rahul ने खाता खोलने में 13 गेंद झेलींकुल 71 बॉल्स खेलकर 20 दौड़ लगाकर क्रीज से आउट हो गए
😁😁#KLRahul𓃵 #INDvsAUS#TestCricket #NagpurTest pic.twitter.com/S7kIqC7Pl0— रljeev (@RajeevTiwariIND) February 9, 2023
#KLRahul playing the #KLRahul way. So simple 🤭🤭 #INDvsAUS #BGT2023
— tofan kumar (@tofan_809) February 9, 2023
I told it two days ago for @klrahul pic.twitter.com/VFoIkf9mZf
— Divya (Modi Ka Parivar) (@Diivyaa_2004) February 9, 2023
KL Rahul – non perfomance is permanent
— rec'd (@riteshz1) February 9, 2023
Shubhman Gill about KL Rahul.#BGT2023 pic.twitter.com/taOJIDICRr
— Dr. House (@medicine_nerd) February 9, 2023
https://twitter.com/aneel523/status/1623648974916968449?s=20&t=Hbb-z8RG38Op6CJ62U2yyQ
So, we have better in-form batsmen for nightwatchman than KL Rahul. 👏
— Magic_Hat (@SuperFrankK2) February 9, 2023