संजू सैमसन को चैंपियंस ट्राॅफी के लिए नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

संजू सैमसन को चैंपियंस ट्राॅफी के लिए नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल

19 फरवरी से शुरू हो रहा है टूर्नामेंट

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)
Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

आगामी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस काॅन्फ्रेंस के माध्यम से टीम की घोषणा की है। वहीं, इस टीम में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को जगह नहीं मिली है।

सैमसन को चैंपियंस ट्राॅफी स्क्वाॅड में जगह ना मिलने के बाद, अब फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि भारतीय मैनेजमेंट ने चैंपियंस ट्राॅफी में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और केएल राहुल को चुनने का फैसला किया है। तो वहीं अब सैमसन फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं।

दूसरी ओर, चैंपियंस ट्राॅफी के बारे में आपको जानकारी दें तो इसकी शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी।

इसके अलावा भारतीय टीम अपने विजयी अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले मैच से करेगी। टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालने वाले हैं, जबकि युवा दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है।

चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाॅड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस के अधीन), मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, और रवींद्र जड़ेजा।

देखें सैमसन को जगह ना मिलने पर फैंस ने किस प्रकार दी प्रतिक्रियाएं

 

close whatsapp