IND vs AFG 2nd T20: कोहली की T20I में 14 महीने बाद वापसी पर सोशल मीडिया पर कटा बवाल, देखें फैंस के शानदार रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AFG 2nd T20: कोहली की T20I में 14 महीने बाद वापसी पर सोशल मीडिया पर कटा बवाल, देखें फैंस के शानदार रिएक्शन

दूसरे टी20 मैच में भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

IND vs AFG 2nd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 14 जनवरी, रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस के समय बताया कि टीम की ओर से प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं। बता दें कि इस मैच में करीब 14 महीने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) वापसी करने वाले हैं। मैच में कोहली को गिल की जगह खिलाया गया है।

जबकि तिलक वर्मा की जगह यशस्वी जायसवाल को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में मौका दिया गया है। दूसरी ओर, विराट कोहली की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी पर क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से जबरदस्त रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार खेलते हुए नजर आए थे।

साथ ही बता दें कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम इस मैच को जीतने में सफल रही तो वह तीन मैचों की टी20 सीरीज को अपने नाम कर लेगी। गौरतलब है कि भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान पर 6 विकेट से जीत हासिल की थी।

दूसरे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शिवम दूबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाॅशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, मुजीब उर रहमान।

देखें विराट कोहली की वापसी पर फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन

https://twitter.com/musafir_tha_yr/status/1746522668684488808

https://twitter.com/Saurabhvkf18/status/1746524153036054594

https://twitter.com/Rcb_Xtra/status/1746524065299673339

https://twitter.com/AkshatOM10/status/1746523963214516676

https://twitter.com/Rcb_Xtra/status/1746524065299673339

ये भी पढ़ें- ट्विटर प्रतिक्रियाएं: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दूसरे टी20 मैच में 21 रनों से किया पस्त तो फैंस ने कुछ इस अंदाज में दिए रिएक्शन

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?