IPL 2022: मेगा ऑक्शन के पहले दिन दिल्ली ने वॉर्नर सहित इन खिलाड़ियों को किया अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: मेगा ऑक्शन के पहले दिन दिल्ली ने वॉर्नर सहित इन खिलाड़ियों को किया अपने नाम

दिल्ली कैपिटल्स ने मार्की लिस्ट से डेविड वॉर्नर को किया अपने नाम।

Delhi Capitals
Delhi Capitals. (Photo Source: IPL/BBCI)

ऋषभ पंत की कप्तानी में साल 2021 में आईपीएल 14 में लीग दौर में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद टॉप पर रहकर प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर आईपीएल ऑक्शन के मैदान में एक नए जोश के साथ नजर आई। दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में उतरने से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया था।

टीम ने 16 करोड़ की मोटी कीमत पर कप्तान ऋषभ पंत को रिटेन किया। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने 9.5 करोड़ में स्पिनर अक्षर पटेल, 7.50 करोड़ में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को 6.5 cr देकर रिटेन किया था।

इन खिलाड़ियों को दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन के पहले दिन खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पर्स में सबके कम राशि के साथ नीलामी में बैठी। दिल्ली के पास ऑक्शन के लिए कुल 47.50 करोड़ रुपये शेष बचे थे और उसमे उन्होंने पहले दिन ही 9 खिलाड़ियों को खरीद लिया। और वो इसमें सबसे पहले डेविड वॉर्नर को 6.25cr में खरीदने में कामयाब रही।

इसके आलावा दिल्ली ने पहले दिन, शार्दुल ठाकुर(10.75 करोड़), मुस्तफिजुर रहमान( 2 करोड़), कुलदीप यादव (2 करोड़), अश्विन हेबर(20 लाख), कमलेश नागरकोटी( 01.10 करोड़), सरफराज खान( 20 लाख), मिचेल मार्श( 6.5 करोड़), केएस भरत( 2 करोड़) को खरीदा। और उनके पास दूसरे दिन के ऑक्शन के लिए अब केवल 16.5cr रुपये बाकी हैं।

दिल्ली ने रिलीज किए थे कई बड़े खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेंशन के समय अपने कुछ स्टार खिलाड़ियों को बाहर किया था जिसमे सबसे बड़ा नाम कगिसो रबाडा का था। इसके आलावा फ्रेंचाइजी ने अनुभवी अजिंक्य रहाणे, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, स्पिन गेंदबाज आर अश्विन, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, उमेश यादव के अलावा ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन शामिल थे। इनके अलावा उन्होंने पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर भी रिटेन नहीं किए गए हैं, जिसे ऑक्शन के पहले दिन ही कोलकाता नाईट राइडर्स ने खरीद लिया। अब देखना दिलचस्प होगा की मेगा ऑक्शन के आखिरी दिन दिल्ली किस रणनीति के साथ ऑक्शन टेबल पर बैठती है।

close whatsapp