IPL 2022: मेगा ऑक्शन के पहले दिन ही मुंबई ने इस युवा खिलाड़ी को कर लिया अपने टीम में शामिल
कोलकाता नाईट राइडर्स मार्की लिस्ट से कुछ खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल करने में कामयाब रही।
अद्यतन - Feb 12, 2022 10:49 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब सर्वाधिक पांच बार जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर रोहित शर्मा की अगुवाई में मैदान पर उतरने को तैयार है। हालांकि इस बार रोहित शर्मा को भी एक बदली हुई टीम मिलने वाली है। सभी टीमों की तरह इस बार मुंबई के पास भी सिर्फ कुछ ही पुरानी खिलाड़ी होंगे, जिनको रिटेन किया गया है।
बाकी सभी खिलाड़ी शनिवार को नीलामी में चुने गए और कुछ रविवार को चुने जाएंगे। ऑक्शन में हर टीम को 25 खिलाड़ी चुनने हैं। मुंबई इंडियंस ने इस बार आईपीएल नीलामी से पहले जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया, उसमें सबसे महंगे खिलाड़ी हैं उनके कप्तान रोहित शर्मा जिनको 16 करोड़ रुपये की फीस पर बरकरार रखा गया है।
उनके अलावा मुंबई ने भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, धाकड़ मध्यक्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और वेस्टइंडीज के धुरंधर ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड को रिटेन किया है।
आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जिसे मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन के पहले दिन खरीदा है
मेगा ऑक्शन के पहले दिन मुंबई इंडियंस ने सबसे पहली बोली लगाई ईशान किशन के पीछे और वही दिन की सबसे महंगी बोली रही और उन्होंने किशन को 15.25cr खरीदा। इसके आलावा उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के डेवल्ड ब्रेविस को 3 करोड़, बासिल थंपी को 30 लाख और मुरुगन आश्विन को 1.60 करोड़ में खरीदा। पहले दिन के ऑक्शन के बाद मुंबई के पास 27.85 cr रुपये मौजूद हैं।
आईपीएल में अब तक कैसा रहा मुंबई का प्रदर्शन
आईपीएल के 14 सीजन में मुंबई का प्रदर्शन शानदार रहा है। यह टीम सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने में कामयाब रही है। हालांकि, शुरुआती पांच सीजन में मुंबई की टीम कुछ खास नहीं कर पाई थी। मुंबई ने साल 2013 में अपना पहला खिताब जीता था, लेकिन इसके बाद इस टीम ने जबरदस्त लय पकड़ी और अगले आठ सीजन में पांच खिताब अपने नाम किए। मुंबई ने पहला खिताब 2013 में जीता था। इसके बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की।