IPL 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर रोहित शर्मा ने कही हैरान करने वाली बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर रोहित शर्मा ने कही हैरान करने वाली बात

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के स्काउट की जमकर की तारीफ।

Rohit Sharma. (Photo Source: IPL/BCCI)
Rohit Sharma. (Photo Source: IPL/BCCI)

IPL 2021 का सफर मुंबई इंडियंस (MI) के लिए अच्छा नहीं रहा, जहां टीम पिछले दोनों संस्करण जीतने के बाद इस सीजन प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई ही नहीं कर पाई। अब अगले सीजन से पहले एक बड़ी नीलामी होगी जिसको देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सभी टीमों में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। इसी मुद्दे पर MI के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी बात रखते हुए हैरान करने वाली बात कही।

चमत्कार होने पर ही रोहित को मिलेगी पुरानी मुंबई इंडियंस टीम

IPL 2022 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले MI के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि जब तक कोई चमत्कार नहीं होता है, तब तक उनके पास वही पुरानी टीम नहीं होगी। पिछले कुछ वर्षों में अपने मौजूदा खिलाड़ियों के साथ मुंबई इस लीग की सबसे सफल टीम बनने में कामयाब रही और यही वजह है कि उनके पास पांच IPL ख़िताब हैं।

मुंबई इंडियंस द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में रोहित ने कहा कि,”जब तक कोई चमत्कार नहीं होता तब तक हमारे पास पहले वाली टीम नहीं होगी। अगले साल उन सभी के लिए एक ही टीम का हिस्सा बन पाना काफी मुश्किल भरा काम होगा। लेकिन उम्मीद है कि हम खिलाड़ियों के एक कोर ग्रुप  को प्राप्त कर सकते हैं और उनके साथ अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।”

यहां देखिए MI का वीडियो

MI के स्काउट्स की रोहित शर्मा ने की तारीफ

इसी वीडियो में रोहित शर्मा ने अपने प्रतिभाली स्काउट की तारीफ की और कहा, “क्रेडिट स्काउट को जाता है, जो हर दिन बाहर जाते हैं और सभी घरेलू मैच देखते हैं और फिर हमें फीडबैक देते हैं कि खिलाड़ी क्या कर रहे हैं। ये खिलाड़ी एक या दो गेम या एक या दो सीजन में नहीं बने हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने बहुत मेहनत की है। हमारी यही कोशिश रहती है कि उन्हें एक अच्छा वातावरण मिले जहां वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।”

close whatsapp