पुराने विराट कोहली से मिले हो आप, जब पुजारा-इशांत शर्मा उनके पक्के दोस्त हुआ करते थे - क्रिकट्रैकर हिंदी

पुराने विराट कोहली से मिले हो आप, जब पुजारा-इशांत शर्मा उनके पक्के दोस्त हुआ करते थे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इन दिनों एक वीडियो।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

इस समय टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है, जहां दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ सुर्खियां बटोरी है। इस बीच सोशल मीडिया पर कोहली का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो उनके क्रिकेट करियर के शुरूआती दिनों का है और इस वीडियो में टीम इंडिया के 2 स्टार खिलाड़ी और नजर आ रहे हैं।

ये शतक काफी खास है विराट कोहली के लिए

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलते ही विराट का नाम एक खास लिस्ट में आ गया, जहां कोहली का ये 500वां इंटरनेशनल मैच था। इसी के साथ ही 500वें इंटरनेशनल मैच में विराट ने शतक लगाकर, इसे और भी खास बना दिया। जिसके बाद क्रिकेट के भगवान यानी की  सचिन तेंदुलकर ने भी सोशल मीडिया के जरिए कोहली की जमकर तारीफ की थी और अनुष्का शर्मा ने भी इस खिलाड़ी के लिए प्यार भरी इंस्टा स्टोरी लगाई थी।

आपने पहले नहीं देखा होगा विराट कोहली का ये वाला वीडियो

*सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इन दिनों एक वीडियो।
*इस वीडियो में नजर आ रहे हैं विराट, पुजारा और इशांत।
*तीनों खिलाड़ियों के शुरूआती दिनों का है ये वायरल वीडियो।
*कोहली, इशांत और पुजारा की काफी कम उम्र है वीडियो में।

एक नजर विराट कोहली के वायरल हुए वीडियो पर

वेस्टइंडीज के लोग भी हैं विराट के फैन्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

पुजारा और इशांत शर्मा कहां हैं अब?

वहीं इस वायरल हुए वीडियो में विराट के साथ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी नजर आ रहे हैं, लेकिन अब ये दोनों ही स्टार खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। चेतेश्वर पुजारा आखिरी बार WTC फाइनल में खेलते हुए नजर आए थे, वहीं इशांत शर्मा को टीम इंडिया से खेले करीब डेढ़ साल का समय हो गया है। दूसरी ओर इशांत ने तो अब हिंदी कमेंट्री भी शुरू कर दी है, इसका डेब्यू उन्होंने इंडिया-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से ही किया है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp