धोनी और सुनील गावस्कर का ये प्रेम, शायद रोहित और विराट कोहली को हजम ना हो! - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी और सुनील गावस्कर का ये प्रेम, शायद रोहित और विराट कोहली को हजम ना हो!

कल चेन्नई में खेला गया था KKR और CSK के बीच मुकाबला।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

इस पूरे IPL 2023 में सबसे ज्यादा बात CSK के कप्तान धोनी की ही हुई है, माही की लंबे-लंबे छक्के और आखिरी आईपीएल की बातों ने फैन्स को थाला के और भी करीब ला दिया है। इस बीच हाल ही में KKR के खिलाफ हुए मैच के बाद एक गजब का नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

धोनी की टीम को मिली हार

वहीं दूसरी ओर कल रात हुए KKR और CSK के मैच में धोनी की टीम को हार का सामना करना पड़ा, वहीं इस मैच में एक बार फिर से रिंकू सिंह का बल्ला चला और इस दौरान कप्तान नीतीश राणा ने भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

धोनी का क्रेज दिग्गज खिलाड़ी के भी सिर चढ़कर बोला

*कल चेन्नई में खेला गया था KKR और CSK के बीच मुकाबला।
*मैच के बाद पूरी चेन्नई टीम ने फैन्स के लिए मैदान का लगाया चक्कर।
*इस दौरान CSK के कप्तान धोनी के पास पहुंच गए सुनील गावस्कर भी।
*सुनील गावस्कर ने अपनी शर्ट पर लिया CSK के कप्तान धोनी का ऑटोग्राफ

धोनी और सुनील गावस्कर की ये तस्वीर हुई वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

प्लेऑफ में किसी भी टीम ने नहीं बनाई अभी तक जगह

दूसरी ओर IPL 2023 में अभी तक किसी भी टीम ने प्लेऑफ में जगह नहीं बनाई है, बस गुजरात टीम का जाना पक्का है लेकिन बाकी 3 जगहों के लिए लगातार जंग जारी है और धीरे-धीरे IPL 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है वहीं हर मुकाबला रोमांचक होने लगा है।

IPL 2023 की अंक तालिका पर एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp