IPL मिनी ऑक्शन में पहुंचे Rishabh Pant, किसी हीरो से कम नहीं लग रहा ये खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL मिनी ऑक्शन में पहुंचे Rishabh Pant, किसी हीरो से कम नहीं लग रहा ये खिलाड़ी

IPL 2024 को लेकर खिलाड़ियों का मिनी ऑक्शन का हुआ आगाज।

Rishabh Pant (Image Source: BCCI-IPL)
Rishabh Pant (Image Source: BCCI-IPL)

इस समय दुबई में IPL 2024 को लेकर मिनी ऑक्शन किया जा रहा है, जहां खिलाड़ियों पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। दूसरी ओर इस ऑक्शन में दिल्ली टीम के साथ उनके कप्तान Rishabh Pant भी मौजूद है, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

IPL 2024 में कप्तानी करेंगे Rishabh Pant

जी हां, Rishabh Pant के साथ हुए सड़क हादसे को लगभग-लगभग एक साल हो गया है, तब से वो क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। लेकिन अब इस खिलाड़ी की जल्द ही क्रिकेट में वापसी होने जा रही है, जिसके लिए पंत अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं। दूसरी ओर दिल्ली टीम ने पहले साफ कर दिया था, IPL 2024 में पंत खेलते हुए नजर आएंगे और वो ही टीम के कप्तान होंगे। वैसे DC टीम की कप्तानी IPL 2023 में डेविड वॉर्नर ने की थी, लेकिन टीम का प्रदर्शन इस साल खास नहीं रहा था। ऐसे इस बार टीम शानदार खिलाड़ियो को ऑक्शन में अपने नाम करना चाहेगी। वहीं इस बार सभी टीमों के पास काफी ज्यादा रकम नहीं है, ऐसे में सभी टीमें खास प्लान कर के आई हैं।

Rishabh Pant बड़े Cool लुक में नजर आ रहे हैं IPL ऑक्शन में

*IPL 2024 को लेकर खिलाड़ियों का मिनी ऑक्शन का हुआ आगाज।
*जहां इस बार का मिनी ऑक्शन हो रहा है दुबई में, फैन्स भी हैं वहां मौजूद।
*दिल्ली टीम की ऑक्शन टेबल पर मौजूद हैं कप्तान Rishabh Pant भी।
*पहली बार इस तरह कोई कप्तान हो रहा है IPL ऑक्शन में शामिल।

गौतम गंभीर के साथ नजर आए कप्तान Rishabh Pant

https://twitter.com/Waqarwahla19171/status/1737015444756971680

एक नजर इस तस्वीर पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिचेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव, लुगी एन्गिडी, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

इन प्लेयर्स को किया है रिलीज़

राइली रूसी, चेतन सकारिया, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, फिल सॉल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान, प्रियम गर्ग।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?