वायरल वीडियो: फैन ने शार्दुल ठाकुर को बोला था स्मिथ को करना आउट, फिर हुआ भी कुछ ऐसा ही
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इन दिनों एक वीडियो।
अद्यतन - जून 10, 2023 2:57 अपराह्न

WTC 2023 के फाइनल मैच के लिए जब शार्दुल ठाकुर को चुना गया था, तो फैन्स और क्रिकेट दिग्गजों ने इस पर सवाल उठाए थे। सभी का कहना था कि ठाकुर की जगह अश्विन को मौका मिलना चाहिए था, लेकिन इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी को गलत साबित कर दिया और इस बीच शार्दुल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
शार्दुल ठाकुर ने अपने चयन को किया सही साबित
जी हां, शार्दुल ठाकुर का इंग्लैंड में रिकॉर्ड अच्छा रहा है, जिसके चलते हुए उन्हें यहां टीम ज्यादा मौके देती है। वहीं WTC 2023 फाइनल में भी पहले शार्दुल ठाकुर ने गेंद से 2 विकेट निकाले, फिर बल्लेबाजी में टीम को मुश्किल समय से निकालते हुए 51 रनों की पारी खेली।
फैन ने जो शार्दुल ठाकुर को कहा था, वो सच हो गया
*सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इन दिनों एक वीडियो।
*वीडियो में फैन ने शार्दुल से कहा था आप आउट करना स्मिथ को।
*हुआ भी कुछ ऐसा ही, शार्दुल ठाकुर ने किया था स्मिथ को आउट।
*पहली पारी में शतक लगाने के बाद ठाकुर की गेंद पर बोल्ड हुए थे स्मिथ।
शार्दुल ठाकुर का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल
स्टीव स्मिथ का कैसा रहा दोनों पारियों में प्रदर्शन?
ICC के नॉकआउट मैचों में स्टीव स्मिथ जमकर रन बनाते हैं, इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ और स्मिथ ने पहली पारी में धमाकेदार प्रदर्शन करके हुए शतक जड़ दिया। लेकिन दूसरी पारी में ये खिलाड़ी सिर्फ 34 रन ही बना पाया और जडेजा की गेंद पर आउट हो गया।