धोनी शानदार कप्तान के साथ-साथ कमाल के सिंगर भी हैं, इस वीडियो में लगाते दिखे सुर - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी शानदार कप्तान के साथ-साथ कमाल के सिंगर भी हैं, इस वीडियो में लगाते दिखे सुर

तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने धोनी का एक वीडियो किया है शेयर।

Dhoni (Image Credit- Instagram)
Dhoni (Image Credit- Instagram)

हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने अपना 42वां जन्मदिन मनाया था, इस दौरान सोशल मीडिया पर हर जगह माही से जुड़े ही पोस्ट सामने आ रहे थे। इस बीच टीम इंडिया से खेल चुके तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने भी थाला का एक ऐसा वीडियो शेयर किया था, जो आज तक किसी ने नहीं देखा था और इस वीडियो में कैप्टन कूल का अलग ही अंदाज नजर आ रहा था।

टीम इंडिया से खेलना छोड़ा, लेकिन धोनी का क्रेज कम नहीं हुआ

धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए 3 साल होने वाले हैं, लेकिन अभी तक इस कप्तान का क्रेज वैसा ही है जैसा पहले हुआ करता था। जन्मदिन के मौके पर अलग-अलग शहरों में माही के कट आउट लगाए जाते हैं, तो IPL में हर CSK का फैन सिर्फ और सिर्फ धोनी की बल्लेबाजी देखने आता है और उनके मैदान में एंट्री के साथ ही पूरा माहौल बदल जाता है।

क्या सुर लगाते हैं सभी के प्यारे धोनी

*तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने धोनी का एक वीडियो किया है शेयर।
*जहां इस वीडियो में दिखा माही का काफी ज्यादा ही अलग अंदाज।
*वीडियो में गाना गाते नजर आ रहे थे हैं थाला, साथ में हैं मोनू सिंह।
*मोहित शर्मा ने माही को जन्मदिन विश करने के लिए शेयर किया था ये वीडियो।

मोहित शर्मा ने ये वीडियो शेयर किया था धोनी का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohitmahipal Sharma (@mohitsharma18)

थाला को जन्मदिन पर फैन ने दिया एक खास गिफ्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

IPL 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे माही

IPL 2023 के फाइनल के बाद धोनी से संन्यास पर सवाल किया गया था, जिसे लेकर उन्होंने कहा था की वो एक और सीजन अपने फैन्स के लिए खेलना चाहते हैं। आगे बोलते हुए माही ने ये भी कहा था की, उनके शरीर पर भी निर्भर करता है की वो आगे खेल सकते हैं या नहीं। IPL खत्म होते ही माही ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी और फिलहाल अभी वो रांची में हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp