रवींद्र जडेजा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं आकाश चोपड़ा, कहा- यह जड्डू का साल है - क्रिकट्रैकर हिंदी

रवींद्र जडेजा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं आकाश चोपड़ा, कहा- यह जड्डू का साल है

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, जड्डू का जादू। बल्लेबाज के रूप में नहीं लेकिन गेंदबाज के रूप में बेहद सफल सीजन रहा।

Aakash Chopra And Ravindra Jadeja (Photo Source: Twitter)
Aakash Chopra And Ravindra Jadeja (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले को CSK ने 5 विकेट से जीता। इस जीत के साथ ही CSK की टीम पांचवी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। वहीं CSK की इस जीत पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।

बता दें हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ की। उनका कहना है कि यह जड्डू का साल है। इसके साथ ही उनका कहना था कि जड्डू ने आईपीएल में पिछले चार-पांच साल में इतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं की जितनी इस सीजन की है।

गेंदबाज के रूप में जड्डू के लिए बेहद सफल सीजन रहा- आकाश चोपड़ा

दरअसल अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, जड्डू का जादू। बल्लेबाज के रूप में नहीं लेकिन गेंदबाज के रूप में बेहद सफल सीजन रहा। आपने आईपीएल में पिछले चार-पांच साल में जडेजा को इतनी प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा होगा। उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। आईपीएल में हम जड्डू के औसत प्रदर्शन के बारे में बात करते थे लेकिन यह जड्डू का साल है।

इसके साथ ही आकाश चोपड़ा ने  जडेजा के शानदार परफॉरमेंस का श्रेय CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिया। दरअसल उनका मानना था कि, धोनी के समर्थन और जडेजा को ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए प्रोमोट करने के फैसले से उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, मुझे लगता है कि कप्तान धोनी का जड्डू से उनका बेस्ट निकलवाने का एजेंडा था। ताकी वह और बेहतरीन खिलाड़ी बन सकें। वह इसी कमिटमेंट के साथ गए कि, जड्डू से कब और कैसे गेंदबाजी करानी है और उन्हें अपने से ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजना है। बता दें आईपीएल 2023 के फाइनल में जडेजा ने आखिरी ओवर के आखिरी दो गेंदों पर एक छक्के और एक चौके की मदद से अपनी टीम को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

close whatsapp