10 साल से एक अंपायर ने नहीं जीतने दिया टीम इंडिया को ICC खिताब, गजब की मनहूसियत लेकर आता है मैदान पर अपने साथ
रिचर्ड कैटलब्रो की मौजूदगी में टीम इंडिया को ICC नॉकआउट मैचों में मिली है हार।
अद्यतन - नवम्बर 14, 2023 12:40 अपराह्न
4) भारत बनाम न्यूजीलैंड (WTC फाइनल 2021)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथैम्पटन के मैदान पर खेला गया था। इस मैच में वैसे तो ऑनफिल्ड अंपायर माइकल गॉफ और रिचर्ड इलिंगवर्थ थे, लेकिन यहां रिचर्ड कैटलब्रो टीवी अंपायर की भूमिका में थे। यहां भी भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और पहली पारी में 217 रन बनाए थे, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 249 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन खराब रहा था और पूरी टीम 170 रनों पर सिमट गई थी और 139 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने आसानी से 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।