खेल था इन क्रिकेटर का कमाल लेकिन किस्मत की वजह से हुए हिट विकेट - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

खेल था इन क्रिकेटर का कमाल लेकिन किस्मत की वजह से हुए हिट विकेट

लिस्ट में दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिसका नाम शायद ही कोई जनता होगा।

5) पंकज सिंह

Pankaj Singh
Pankaj Singh. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

राजस्थान क्रिकेट को अपनी गेंदबाजी के दम पर एक नए आयाम पर ले जाने वाले पंकज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। पंकज सिंह ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट मैच का हिस्सा भी रहे थे। अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज और राजस्थान रणजी टीम के पूर्व कप्तान पंकज सिंह को जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक मौका नहीं मिला तो उन्होंने 15 साल के लंबे क्रिकेट करियर को 2021 में आखिरकार अलविदा कह दिया।

साल 2008 में जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी तो तेज गेंदबाज के रूप में पंकज को भारतीय टीम में जगह दी गई थी। हालांकि इस दौरे पर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई। इसके बाद साल 2010 में पंकज सिंह का चयन भारतीय टीम में जिम्बाब्वे दौरे के लिए किया गया, जहां पंकज ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला।

शानदार प्रदर्शन के चलते उनका चयन एक बार फिर वर्ष 2014 में इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया, जहां पंकज सिंह ने दो टेस्ट खेले। इंग्लैंड के खिलाफ उन दोनों टेस्ट मैचों में पंकज सिंह सर्फ दो विकेट झटक पाए, जिसके बाद उन्हें फिर कभी भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। 

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp