खेल था इन क्रिकेटर का कमाल लेकिन किस्मत की वजह से हुए हिट विकेट - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

खेल था इन क्रिकेटर का कमाल लेकिन किस्मत की वजह से हुए हिट विकेट

लिस्ट में दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिसका नाम शायद ही कोई जनता होगा।

4) श्रीनाथ अरविन्द

Sreenath Arvind
Sreenath Arvind. (Photo Source: Twitter)

भारत का एक और शानदार तेज गेंदबाज, जिसने घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करके काफी नाम कमाया लेकिन फिर नेशनल टीम के लिए खेलने का अधिक मौका नहीं मिला। कर्नाटक के अनुभवी तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद ने 2018 में घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 33 वर्षीय मध्यम तेज गेंदबाज ने 56 फर्स्ट क्लास मैचों में 186 विकेट झटके जबकि 41 लिस्ट ए मुकाबलों में 57 विकेट लिए।

बाएं हाथ के गेंदबाज ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का प्रतिनिधित्व किया। अरविंद ने आईपीएल में 38 मैच खेले, जिसमें करीब 23 की औसत से 45 विकेट झटके। अरविंद उस कर्नाटक टीम का हिस्सा भी रहे, जिसने 2013-14 और 2014-15 में रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी।

अरविंद ने टीम इंडिया के लिए सिर्फ 1 मैच खेला। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्टूबर 2015 में एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला। उन्होंने इस मैच में एक विकेट झटका था। लेकिंन इसके बाद फिर कभी उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने खुद को क्रिकेट से दूर करना बेहतर समझा।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp