इन 3 बड़े कारणों से चेन्नई सुपरकिंग्स जीत सकती है आईपीएल खिताब, दोहरा सकती है 2018 का इतिहास - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन 3 बड़े कारणों से चेन्नई सुपरकिंग्स जीत सकती है आईपीएल खिताब, दोहरा सकती है 2018 का इतिहास

MS Dhoni
MS Dhoni makes a comeback in CSK. (Photo Source: Twitter)

आईपीएल शुरु होने का इंतज़ार अब हर किसी को है। मार्च में इस टूर्नामेंट का सबको बेसब्री से इंतजार है। आईपीएल को लेकर भारत में तैयारियां शुरु होने लगी हैं। आईपीएल का आगाज़ 23 मार्च को होगा। पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाना है। दोनों ही टीमें काफी मजबूत नज़र आ रही हैं। अगर आंकड़ों की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स का पलड़ा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से काफी भारी है। इसके पीछे कई बड़े कारण हैं।

सबसे बड़ा प्रमुख कारण सीएसके टीम के पास महेंद्र सिंह धोनी जैसा बेहतरीन खिलाड़ी कप्तान के रूप में मौजूद है। आज हम आपको सीएसके टीम के उन तीन बड़े कारणों के बारे में बताएंगे। जिससे यह टीम चौथी बार आईपीएल का खिताब जीत सकती है। इसके साथ ही साल 2018 का इतिहास दोहरा सकती है।

1- बल्लेबाज़ी सबसे बड़ी ताकत

CSK retained players
CSK retained players. (Photo Source: Twitter)

सीएसके टीम की सबसे बड़ी मजबूती इस टीम की बल्लेबाज़ी हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी20 फॉर्मेट में इस टीम को तीन बार आईपीएल का खिताब बल्लेबाज़ी के दम पर ही जिता पाए हैं। साल 2018 में मुंबई के मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवरों में सीएसके टीम को 179 रनों का लक्ष्य दिया था।

हैरानी की बात यह है कि हैदराबाद की मजबूत गेंदबाज़ी के बावजूद 18.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर एकतरफा मैच जीत लिया था। वॉटसन ने 57 गेंदों में 117 रन ठोके थे।

2- महेंद्र सिंह धोनी की आक्रामक कप्तानी

MS Dhoni CSK
CSK skipper MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल टूर्नामेंट से पूरी दुनिया को यह संदेश दे दिया है कि वह 37 साल की उम्र में भी बेजोड़ बल्लेबाज़ी तो कर सकते ही हैं। साथ ही कप्तानी के मामले में उनके सामने कोई नहीं टिकता। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके टीम साल 2010, 2011 और 2018 में फाइनल जीत चुकी है।

महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर जानते हैं कि कब किस खिलाड़ी को किस समय प्रयोग करना है। इसके साथ ही दबाव में यह टीम सबसे घातक खेल दिखाती है।

3- क्रिकेट प्रशंसकों का बेशुमार सर्पोट

क्रिकेट की दुनिया में प्रशंसकों के सर्पोट के बिना कोई टीम बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर सकती। यही कारण है कि इस टीम को करोड़ो प्रशंसक आईपीएल टूर्नामेंट का खिताब जीतते हुए देखना चाहते हें।

चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने घरेलू मैदान पर तो प्रशंसकों का सर्पोट हासिल होता है। इसके साथ ही चेन्नई के बाहर खेलते हुए भी इस टीम के लाखों करोड़ों चाहने वाले हैं। इसका सबसे बड़ा कारण इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी जैसा अद्भभुत खिलाड़ी है। जिनके पूरी दुनिया में क्रिकेट प्रशंसक हैं। यही कारण है कि यह टीम दबाव में और निखर कर आती है और बेजोड़ प्रदर्शन करती है।

close whatsapp