IPL 2024: ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाकर CSK ने की बड़ी गलती, यहां देखिए उसके तीन बड़े कारण - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाकर CSK ने की बड़ी गलती, यहां देखिए उसके तीन बड़े कारण

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है।

MS Dhoni and Ruturaj Gaikwad (Pic Source-X)
MS Dhoni and Ruturaj Gaikwad (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। इस शानदार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला जाएगा। हालांकि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है।

ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान है। बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। अब आगामी सीजन में टीम ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में इस ट्रॉफी को एक बार फिर से जरूर जीतना चाहेगी।

हालांकि आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण कि आखिर क्यों चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान नियुक्त करके काफी गलत फैसला लिया है।

1- ऋतुराज गायकवाड़ के पास आईपीएल में कप्तानी का अनुभव बिल्कुल भी नहीं है

Ruturaj Gaikwad (Image Credit- Twitter)
Ruturaj Gaikwad (Image Credit- Twitter)

ऋतुराज गायकवाड़ के साथ सबसे बड़ी परेशानी यह है कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक एक बार भी कप्तानी नहीं की है। इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

यही नहीं ऋतुराज गायकवाड़ का अनुभव भी इंडियन प्रीमियर लीग में इतना ज्यादा नहीं है। तमाम फैंस को यह बात काफी बुरी लगी होगी कि ऋतुराज गायकवाड़ को धोनी की जगह टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि फ्रेंचाइजी के पास ऐसे और भी खिलाड़ी हैं जो आगामी सीजन में टीम की कप्तानी कर सकते थे। मोईन अली, अजिंक्य रहाणे और Daryl Mitchell में से किसी एक को टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता था।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp