IPL 2024: आखिर क्यों रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या का कप्तान बनना MI के लिए है मास्टर स्ट्रोक, तीन पॉइंट्स में समझिए
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया।
अद्यतन - दिसम्बर 15, 2023 9:32 अपराह्न
3- पिछले काफी समय से रोहित शर्मा ने टी-20 मुकाबलों में नहीं लिया है भाग

बता दें, भारतीय टीम के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले काफी समय से राष्ट्रीय टीम की ओर से टी20 मैच नहीं खेले हैं। वहीं हार्दिक पांड्या को लगातार टी-20 मुकाबलों में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए देखा गया है।
सबसे बड़ी बात यह है कि आईपीएल के तुरंत बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और USA में खेला जाएगा और बीसीसीआई भी यही चाहेगा कि रोहित शर्मा के ऊपर वर्कलोड का ज्यादा भार ना आए।
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी ऐसा देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा कुछ मुकाबलों में आराम करें। रोहित शर्मा को इंडियन प्रीमियर लीग में शुरुआती लीग मैच और अगर टीम नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करती है तो सेमीफाइनल, एलिमिनेटर और फाइनल मैच में खेलते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की ओर से लगातार मुकाबले खेलने होंगे।