IPL 2024: आखिर क्यों रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या का कप्तान बनना MI के लिए है मास्टर स्ट्रोक, तीन पॉइंट्स में समझिए - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: आखिर क्यों रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या का कप्तान बनना MI के लिए है मास्टर स्ट्रोक, तीन पॉइंट्स में समझिए

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया।

2- मुंबई इंडियंस टीम से खेलने का है काफी अनुभव

Hardik Pandya-against RR
Hardik Pandya-against RR. (Photo Source: IPL/BCCI)

बता दें, हार्दिक पांड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस टीम से ही की थी। उन्होंने कई संस्करणों तक मुंबई इंडियंस की ओर से कई शानदार मुकाबला खेले और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस टीम को काफी अच्छी तरह से जानते हैं और उन्हें सभी खिलाड़ियों के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है। अभी इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि रोहित शर्मा कब क्रिकेटिंग करियर से संन्यास लेंगे लेकिन उनके बाद मुंबई इंडियंस को एक अनुभवी कप्तान की बेहद जरूरत होगी।

हार्दिक पांड्या यह भूमिका काफी अच्छी तरह से निभा सकते हैं। आईपीएल के साथ-साथ हार्दिक पांड्या के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी कप्तानी करने का काफी अनुभव है और भविष्य में रोहित शर्मा की अनुपलब्धता में हार्दिक पांड्या ही टीम की कमान संभालेंगे।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp