3 खास बातें जो आपको हाल में ही हुए रिटायर हुए Dinesh Karthik के बारे में पता होनी चाहिए
सफल करियर के बाद अब कमेंट्री में हाथ आजमाने वाले हैं डीके
अद्यतन - May 24, 2024 3:42 pm
2. निदहास टी20 सीरीज का फाइनल

कार्तिक के क्रिकेट करियर को निदहास टी20 सीरीज ट्राॅफी 2018 के फाइनल मैच में खेली गई, पारी को लेकर अक्सर याद किया जाता है। बता दें कि उस मैच में कार्तिक ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए भारत को हारे हुए मैच में जीत दिलाई थी।
बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल मैच में भारत को आखिरी दो ओवर में 34 रनों की जरूरत थी, और मैच की कठिन परिस्थिति में कार्तिक ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए भारत की 4 विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
मैच में आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए 5 रनों की जरूरत थी और कार्तिक ने आखिरी गेंद पर सौम्य सरकार के खिलाफ छक्का लगाकर मैच खत्म किया था। डीके ने उस मैच में 8 गेंदों में 29* रनों की तूफानी पारी खेली थी।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो