WI vs IND: मुकेश कुमार और तिलक वर्मा ने पहले टी-20 में किया अपना अंतरराष्ट्रीय टी-20 डेब्यू, तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND: मुकेश कुमार और तिलक वर्मा ने पहले टी-20 में किया अपना अंतरराष्ट्रीय टी-20 डेब्यू, तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया

इस बेहतरीन मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

Tilak Varma and Mukesh Kumar (Pic Source-Twitter)
Tilak Varma and Mukesh Kumar (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बेहतरीन मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम की बात की जाए तो उनकी प्लेइंग XI में दो डेब्युटेंट खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा और शानदार गेंदबाज मुकेश कुमार अपना अंतरराष्ट्रीय टी-20 डेब्यू करने जा रहे हैं। बता दें, तिलक वर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए कई महत्वपूर्ण रन बनाए थे।

वहीं मुकेश कुमार ने इसी दौरे में अपना टेस्ट और वनडे डेब्यू भी किया और दोनों ही प्रारूपों में उन्होंने कमाल की गेंदबाज़ी की। दोनों ही खिलाड़ी मुकाबले के लिए काफी उत्साहित हैं। मुकेश कुमार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में काफी अच्छी गेंदबाजी की और कुल मिलाकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके।

इसके बाद उन्होंने पहले वनडे मुकाबले में 5 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया जबकि दूसरे वनडे मुकाबले में उनकी गेंदबाजी काफी साधारण रही। तीसरे वनडे मैच को भारतीय टीम ने 200 रनों से अपने नाम किया था जिसमें मुकेश कुमार ने 7 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट झटके थे। तमाम भारतीय फैंस इन दोनों ही युवा खिलाड़ियों से इस मैच में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।

तमाम भारतीय फैंस तिलक वर्मा और मुकेश कुमार के टी-20 डेब्यू से हैं उत्साहित

https://twitter.com/rohitz_/status/1687110381481934848?s=20

https://twitter.com/MiEmiratesFans/status/1687109967835471872?s=20

https://twitter.com/Pandit_Varanasi/status/1687108745564913667?s=20

बता दें, भारतीय टीम ने 2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था जबकि तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज को उन्होंने 2-1 से जीता था। अब इस पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज को भी वो अपने नाम करना चाहेंगे।

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। अब देखना यह है कि भारतीय टीम इस टी-20 सीरीज में कैसा प्रदर्शन करती है।

 

close whatsapp