वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले इमोशनल हुए तिलक वर्मा, परिवार के साथ खास तस्वीर की शेयर
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा हैं तिलक वर्मा।
अद्यतन - जुलाई 20, 2023 5:24 अपराह्न

तिलक वर्मा ने इस साल के IPL में MI टीम से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका नतीजा ये रहा की इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में एंट्री हो गई है। जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज के लिए तिलक का टीम इंडिया में चयन हुआ है, वहीं दौरे पर रवाना होने से पहले ये खिलाड़ी थोड़ा इमोशनल हो गया है।
तिलक वर्मा के कोच ने हिटैमन को लेकर किया था बड़ा खुलासा
IPL में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं, साथ ही उनकी कप्तानी में टीम 5 बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं रोहित युवा खिलाड़ियों का भी काफी साथ देते हैं, जिसका खुलासा हाल ही में तिलक वर्मा के कोच ने किया था। तिलक के कोच सलाम बायश ने कहा था की, रोहित शर्मा शानदार कप्तान हैं और उन्होंने तिलक वर्मा को खेलने की काफी आजादी दी है। साथ ही सलाम ने ये भी बताया की रोहित हमेशा तिलक को बोलते हैं की बिना टेंशन लिए खुलकर खेलो और इससे तिलक में काफी आत्मविश्वास आया है।
वेस्टइंडीज जाने से पहले तिलक वर्मा ने एक खास पोस्ट किया शेयर
*वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा हैं तिलक वर्मा।
*हाल ही में तिलक ने सोशल मीडिया पर 2 तस्वीरें की हैं शेयर।
*वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले की हैं ये दोनों तस्वीरें।
*इन तस्वीरों में तिलक अपने अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं।
अपने परिवार और दोस्तों के साथ तिलक वर्मा की तस्वीरें
दिलीप ट्रॉफी के साथ वर्मा का सोशल मीडिया पोस्ट
IPL 2023 में कैसा प्रदर्शन रहा था इस बल्लेबाज का?
भले ही मुंबई इंडियंस IPL 2023 का खिताब अपने नाम ना कर पाई हो, लेकिन इस साल टीम के लिए कई युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। जिसमें से एक नाम तिलक वर्मा का भी था, तिलक ने टीम से इस सीजन कुल 11 मैच खेले थे और इन 11 मुकाबलों में उनके बल्ले से 343 रन निकले थे। इस दौरान उन्होंने एक 1 अर्धशतक भी लगाया था।