WI vs IND: दूसरे टी-20 मुकाबले में चला तिलक वर्मा का बल्ला, खेली 51 रनों की जबरदस्त पारी
इस दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 41 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।
अद्यतन - Aug 6, 2023 9:38 pm

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला गुयाना में शुरू हो चुका है। इस दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 41 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।
बता दें, यह दूसरा टी-20 मुकाबला जीतना भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है। पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था और इसी वजह से उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। तिलक वर्मा ने पहले टी-20 मुकाबले में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 22 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 39 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। हालांकि उस मुकाबले में वो टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और 18 रन पर उनके दो महत्वपूर्ण विकेट गिर गए। हालांकि तिलक वर्मा ने इस मैच में एक छोर को संभाला और काफी अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने वेस्टइंडीज के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।
तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी को लेकर तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:
39(22) in 1st T20I.
51(41) in 2nd T20I.A great start to his international career, while batting in tough conditions, he has stood tall for India.
Tilak Varma, one for the#WIvsIND pic.twitter.com/BOu2ZTyNk6
— shivang Soni 🕊️ (@shivang_so20265) August 6, 2023
Tilak Varma is the 2nd youngest after Rohit Sharma to complete fifty for India in Men's T20I
Sharma Boy will be proud of Verma Boy !!!!!#RohitSharma pic.twitter.com/g8xd4glmZH— Aryan (@CrazyHitmanFan) August 6, 2023
🏏✨ Debut brilliance! Tilak Varma's opening performances for India: 39 off 22 & 51 off 40. A display of remarkable composure and talent. The start of a promising journey on the international stage! 🇮🇳🌟 #TilakVarma #INDvsWI
— Lakshminarayana (@LnMedikonda) August 6, 2023
Tilak Varma man. That’s the Tweet.
— Chinmay Gawade (@ChinmayCG99) August 6, 2023
Tilak Varma#INDvsWI pic.twitter.com/af2yRFqGBC
— JITU (@JITUKALITA123) August 6, 2023
https://twitter.com/st6_________/status/1688216605594198016?s=20
https://twitter.com/143NotOut/status/1688216623403180032?s=20
A 20 year old carrying Indian T20I team. We have seen this before. Tilak Varma scores a brilliant half century in 2nd T20I vs West Indies. The Future of Indian Cricket.#tilakvarma | #INDvsWI | #RohitSharma pic.twitter.com/ZaRFypqSji
— Bala45 (@bala45_rohit) August 6, 2023
Tilak Varma becomes the 2nd youngest Indian after Rohit Sharma to register a fifty in men's T20i.
— Vijay (@veejuparmar) August 6, 2023
https://twitter.com/prashanthmacha1/status/1688216755880226816?s=20
इस पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज इस समय 1-0 से आगे है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी जिसमें भारतीय टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की थी जबकि तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में उन्होंने मेजबान को 2-1 से मात दी थी।
इस दूसरे टी-20 मुकाबले को भारतीय टीम जरूर अपने नाम करना चाहेगी। टीम को उनके रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की कमी जरूर खल रही होगी लेकिन इस समय युवा खिलाड़ियों को हर मुकाबले में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। अब देखना यह है कि इस दूसरे टी-20 मुकाबले को कौनसी टीम अपने नाम करती है।