रूबी त्रिची वॉरियर्स बनाम लायका कोवई किंग्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

रूबी त्रिची वॉरियर्स बनाम लायका कोवई किंग्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

दोनों ही टीमों के विकेटकीपर्स की तरफ से अभी तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

Murali Vijay. (Photo Source: Twitter)
Murali Vijay. (Photo Source: Twitter)

तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2022 सीजन का 15वां मुकाबला रूबी त्रिची वॉरियर्स (RTW) और लायका कोवई किंग्स (LKK) के बीच में खेला जाएगा। अभी तक रूबी त्रिची वॉरियर्स ने इस सीजन में कुल 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल हो सकी है। जो उन्हें डिंडीगुल ड्रैगन्स के खिलाफ हासिल हुई थी। इसके अलावा टीम को अपने पिछले दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते उन्हें टॉप-4 में बने रहने के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना जरूरी होगा।

वहीं दूसरी तरफ लायका कोवई किंग्स के अब तक के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने इस सीजन में कुल 3 मुकाबले खेले हैं और उनको भी 2 में हार का सामना करना पड़ा है। जिसमें टीम को शुरुआती 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा लेकिन पिछले मुकाबले में टीम ने जीत हासिल करते हुए शानदार तरीके से वापसी की है।

मैच जानकारी:

मैच 15 – रूबी त्रिची वॉरियर्स बनाम लायका कोवई किंग्स

स्थान – एसएनआर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड, कोयंम्बटूर

दिन और समय – 10 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7:15 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – वूट

लाइव ब्रॉडकास्ट – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

पिच रिपोर्ट:

एसएनआर कॉलेज ग्राउंड में खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर अभी तक इस सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेला गया है। लेकिन फिर भी यहां का औसत स्कोर 170 रन तक देखने को मिला है।

संभावित अंतिम एकादश

रूबी त्रिची वॉरियर्स

इस मुकाबले के लिए रूबी त्रिची वॉरियर्स की संभावित अंतिम एकादश पर बात की जाए तो उसमें अमित सात्विक और मुरली विजय जहां ओपनिंग में जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं गेंदबाजी में अजय कृष्णा, राहिल शाह के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

संभावित एकादश – अमित सात्विक वी पी, मुरली विजय, निद्धेश राजगोपाल, आदित्य गणेश (विकेटकीपर), मुहम्मद अदनान खान, एंटोनी धास, पी. सरवन कुमार, मातिवन्न एम, अजय कृष्णा, राहिल शाह (कप्तान), एम पोईमोझी।

लायका कोवई किंग्स

LKK की इस मुकाबले को लेकर संभावित एकादश पर बात की जाए तो उसमें ओपनिंग में गंगा श्रीधर राजू और जे सुरेश कुमार पारी की शुरुआत जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं कप्तान शाहरुख खान के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

संभावित एकादश – गंगा श्रीधर राजू, जे सुरेश कुमार (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अश्विन वेंकटरमन, शाहरुख खान (कप्तान), यू मुकिलेश, अभिषेक तनवार, एस अजीत राम, एन सेल्वा कुमारन, आर दिवाकर, वालिप्पन युद्धीश्वरन।

संभावित Dream11 टीम:

आदित्य गणेश, जे सुरेश कुमार (उप-कप्तान), निद्धेश राजागोपाल, साई सुदर्शन, गंगा श्रीधर राजू, शाहरुख खान (कप्तान), यू मुखलेश, अजय के कृष्णा, राहिल शाह, पी सरवाना कुमार, मथीवान्न एम।

close whatsapp