TNPL 2023: डिंडीगुल ड्रैगन से जुड़ने के लिए बेताब हैं रविचंद्रन अश्विन - क्रिकट्रैकर हिंदी

TNPL 2023: डिंडीगुल ड्रैगन से जुड़ने के लिए बेताब हैं रविचंद्रन अश्विन

इस सीजन के पहले मैच में लाइका कोवई किंग्स ने आईड्रीम तिरुप्पुर तमिझंस को 70 रन से हराया।

Ravichandran Ashwin (Pic Source-Instagram)
Ravichandran Ashwin (Pic Source-Instagram)

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 12 जून से हो चुकी है। इस सीजन के पहले मैच में लाइका कोवई किंग्स ने आईड्रीम तिरुप्पुर तमिझंस को 70 रन से हराया। लाइका कोवई किंग्स की ओर से साईं सुदर्शन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 45 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 86 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

बता दें, 2022 सीजन का फाइनल बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका था और लाइका कोवई किंग्स और चेपॉक सुपर गिलीज को एक साथ चैंपियन घोषित किया गया था।

2023 सीजन के पहले मुकाबले के बाद भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि वो फ्लाइट में बैठे हुए हैं और तमिलनाडु प्रीमियर लीग सीजन के लिए तमिलनाडु के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने इस स्टोरी पर लिखा कि, ‘Closure! TNPL बुला रहा है @dindigul Dragons।’

Ravi Ashwin Instagram Story
Ravi Ashwin Instagram Story

डिंडीगुल ड्रैगन इस सीजन का अपना पहला मुकाबला रूबी त्रिची वॉरियर्स के खिलाफ खेलेंगे

बता दें, डिंडीगुल ड्रैगन इस सीजन का अपना पहला मुकाबला रूबी त्रिची वॉरियर्स के खिलाफ खेलेंगे। यह मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा। डिंडीगुल ड्रैगन का पिछला सीजन इतना अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने सात मुकाबलों में सिर्फ 4 अंक अपने नाम किए थे और अंक तालिका में वो 6वें स्थान पर रहे थे। उन्होंने सिर्फ 2 में जीत दर्ज की थी जबकि 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि इस सीजन में टीम जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेगी। डिंडीगुल ड्रैगन में रविचंद्रन अश्विन के जुड़ने के बाद टीम को और भी अनुभव मिलेगा। तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 में कुल 32 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें नॉकआउट मुकाबले भी शामिल हैं। राउंड रोबिन प्रारूप के तहत लीग मुकाबलों के बाद जो भी टॉप चार टीमें होंगी वो प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएंगी। रविचंद्रन अश्विन इस सीजन में अपना बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करना चाहेंगे और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे।

close whatsapp