TNPL 2023, CSG vs SLST: चेपॉक सुपर गिल्लीज के चीतों के सामने ढ़ेर हुई सलेम स्पार्टन्स, CSG की शानदार जीत
तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे मैच में चेपॉक सुपर गिल्लीज ने सलेम स्पार्टन्स के खिलाफ 52 रनों से जीत दर्ज की।
अद्यतन - जून 14, 2023 11:25 पूर्वाह्न

तमिलनाडु प्रीमियर लीग का सातवां सीजन सीजन शुरू हो चुका है। सीजन का दूसरा मैच सलेम स्पार्टन्स और चेपॉक सुपर गिल्लीज के बीच एसएनआर क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। चेपॉक सुपर गिल्लीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सलेम स्पार्टन्स 9 विकेट के नुुकसान पर 165 रन ही बना पाई और चेपॉक सुपर गिल्लीज ने 52 रनों से जीत दर्ज कर सीजन का शानदार आगाज किया है।
प्रदोश पॉल ने खेली शानदार पारी
सलेम स्पार्टन्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेपॉक सुपर गिल्लीज ने शानदार शुरूआत की। प्रदोश पॉल और नारायण जगदीशन के बीच पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई। कप्तान नारायण जगदीशन 27 गेंदों में 35 रनों की पारी खेल विकेट गंवा बैठे। जिसके बाद प्रदोश पॉल ने 55 गेंदो में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 88 रनों की पारी खेली।
वहीं बाबा अपराजीत ने (29 रन) और संजय यादव ने 31 रनों की पारी खेल बड़ा योगदान दिया। चेपॉक सुपर गिल्लीज के खिलाफ सलेम स्पार्टन्स के सारे गेंदबाज काफी ज्यादा खराब नजर आए। सनी संधू ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिया। वहीं अभिषेक तनवर और मोकित हरिहरन के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।
चेपॉक के घातक गेंदबाजी के आगे बुरी तरह पिटी सलेम स्पार्टन्स
चेपॉक सुपर गिल्लीज के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी सलेम स्पार्टन्स को काफी ज्यादा खराब शुरूआत मिली। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही दो विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद किसी भी बल्लेबाजों के बीच साझेदारी पनपते हुए नजर नहीं आई। मुहम्मद अदनान खान ने 15 गेंदो में 1 चौके और 6 छक्को की मदद से 47 रनों की नाबाद पारी खेली।
लेकिन टीम को जीत की दहलीज पर खड़ा नहीं कर सकें। चेपॉक सुपर गिल्लीज के गेंदबाज बाबा अपराजीत, रॉकी भास्कर और विजू अरूल ने 2-2 विकेट अपने नाम किया। वहीं हरिश कुमार, राहिल शाह और एम सिल्मबरासन के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।