ITT vs NRK Match Prediction- कौन जीतेगा आज का TNPL मैच Dream Tiruppur Tamizhans vs Nellai Royal Kings के बीच?

TNPL 2023: मैच 10, ITT vs NRK मैच भविष्यवाणी – कौन जीतेगा आज का टीएनपीएल मैच आईड्रीम तिरूप्पुर तमिझंस और नेल्लई रॉयल किंग्स के बीच?

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 का दसवां मुकाबला आईड्रीम तिरूप्पुर तमिझंस और नेल्लई रॉयल किंग्स के बीच खेला जाएगा।

ITT vs NRK Photo Source: TNPL)
ITT vs NRK Photo Source: TNPL)

Tamil Nadu Premier League 2023 का दसवां मुकाबला नेल्लई रॉयल किंग्स (NRK) और आईड्रीम तिरूप्पुर तमिझंस (ITT) के बीच खेला जाएगा। आईड्रीम तिरूप्पुर तमिझंस को पिछले मुकाबले में चेपॉक सुपर गिल्लीज के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं नेल्लई रॉयल किंग्स ने पिछले मुकाबले में लायका कोवई किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।

आईड्रीम तिरूप्पुर तमिझंस को अब तक अपने दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं नेल्लई रॉयल किंग्स ने दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल की है। दोनों ही टीमें आगामी मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जीत दर्ज करना चाहेगी।

ITT vs NRR, TNPL, 2023  मैच डिटेल्स (Match details):

मैच- आईड्रीम तिरूप्पुर तमिझंस बनाम नेल्लई रॉयल किंग्स

दिन और समय- 20 जून, शाम 7ः15 बजे

जगह- एनपीआर क्रिकेट कॉलेज ग्राउंड

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और फैनकोड एप

पिच रिपोर्ट(Pitch Report):

एनपीआर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है इस पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छे गति और उछाल के साथ आती है जिसका फायदा बल्लेबाज उठा सकते हैं। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाज कमाल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं, और जैसे ही खेल आगे बढ़ेगा स्पिनर भी बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

(ITT vs NRK) आईड्रीम तिरूप्पुर तमिझंस बनाम नेल्लई रॉयल किंग्स फुल स्क्वॉड (Full Squad):

आईड्रीम तिरूप्पुर तमिझंस (ITT):

आर सीबी, राजागोपाल सतीश, एस संतोष शिव, संजय यादव, यू ससिदेव, बी ईयप्पन, बाबा अपराजीत (कप्तान), हरिश कुमार, लोकेश राज, माथन कुमार, नारायण जगदीशन, रंजन पॉल, रॉकी बी, एम विजू अरूल, राहिल शाह, रोहित राम, एम सिलम्बरासन

नेल्लई रॉयल किंग्स (NRR):

निधीश राजगोपाल, लक्ष्मेश सूर्यप्रकाश, अरूण कार्तिक (कप्तान), रितिक ईश्वरन, पी सुगेंधिरन, श्री नेरंजन, एसजे अरूण कुमार, कार्तिक मणिकंदन, संदीप वारियर, एनएस हरीश, सोनू यादव, अश्विन क्रिस्ट, एस मोहन प्रसाद, आदित्य अरूण, एम पोइयामोझी, आर मिथुन, अजितेश गुरूस्वामी, इमैनुएल चेरियन, एन काबिलन

(ITT vs NRK) आईड्रीम तिरूप्पुर तमिझंस बनाम नेल्लई रॉयल किंग्स संभावित प्लेइंग 11:

आईड्रीम तिरूप्पुर तमिझंस (ITT):

तुषार रहेजा (विकेटकीपर), एनएस चतुर्वेद, विशाल वैद्य, राधाकृष्णन, विजय शंकर, आर विवेक, बी अनिरूद्ध, एस मोहम्मद अली, साई किशोर (कप्तान), एस अजित राम, पी भुवनेश्वरन

नेल्लई रॉयल किंग्स (NRR):

अरूण कार्तिक, (कप्तान), जी अजितेश, ऋतिक ईश्वरन, सोनू यादव, ए जे अरूण कुमार, आर मिथुन, एम पोइयामोझी, निधिश राजगोपाल, एम मोहन प्रशांत, लक्ष्य जैन, संदीप वारियर

(ITT vs NRK Best Performers) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:

संभावित बेस्ट बल्लेबाजः

जी अजितेशः

जी अजितेश ने पिछले मैच में लायका कोवई किंग्स के खिलाफ 60 गेंदो में 7 चौके और 8 छक्को की मदद से 112 रनों की शतकीय पारी खेली थी। और टीम को मैच जीतवाया था। आईड्रीम तिरूप्पुर तमिझंस के खिलाफ जी अजितेश एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाजः

एम पोइयामोझीः

एम पोइयामोझी ने पिछले मैच में 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिया था। वहीं उन्होंने दो गेंदों में 2 गेंदो में 7 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। एम पोइयामोझी वापस से शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

कौन जीतेगा मैच-

नेल्लई रॉयल किंग्स आईड्रीम तिरूप्पुर तमिझंस के खिलाफ मैच जीतते हुए नजर आएगी।

close whatsapp