धोनी के साथ CSK के ड्रेसिंग रूम में बैठना चाहते हैं सुनील गावस्कर, देखना चाहते हैं माही का गुस्सा - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी के साथ CSK के ड्रेसिंग रूम में बैठना चाहते हैं सुनील गावस्कर, देखना चाहते हैं माही का गुस्सा

ड्रेसिंग रूम में महेंद्र सिंह धोनी के साथ बैठना और देखना कि वह टीम की कप्तानी कैसा करते हैं ?

Sunil Gavaskar And Mahendra Singh Dhoni ( Photo Source: Twitter)
Sunil Gavaskar And Mahendra Singh Dhoni ( Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने की इच्छा जताई है। उन्होंने दो पसंदीदा टीमों का भी चयन किया जिसके लिए वह खेलना पसंद करेंगे। उनका कहना है कि वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलना चाहेंगे।

इसके अलावा सुनील गावस्कर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने की इच्छा जताई है। दरअसल स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि वह मुंबई और चेन्नई के लिए खेलना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि, मुंबई इंडियंस और कौन ? अगर नहीं तो फिर मैं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना पसंद चाहूंगा।

ड्रेसिंग रूम में महेंद्र सिंह धोनी के साथ बैठना पसंद करूंगा – सुनील गावस्कर  

सुनील गावस्कर ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, चेन्नई के लिए खेलना के पीछे दो कारण हैं, पहला ये कि चेन्नई के मालिक क्रिकेट के दीवाने हैं, उन्होंने खेल के लिए बहुत कुछ किया है। श्रीनिवास सर ने क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। दूसरी सबसे बड़ी वजह है ड्रेसिंग रूम में महेंद्र सिंह धोनी के साथ बैठना और देखना कि वह टीम की कप्तानी कैसा करते हैं ?

उन्होंने कहा कि, क्या वह (धोनी) ड्रेसिंग रूम में भी उतने ही शांत और स्थिर रहते हैं जितने वह मैदान में होते हैं ? क्या कैच छोड़ने पर वह गुस्सा करते हैं या फिर किसी ने अगर फील्डर को सपोर्ट नहीं किया तब ? ये वह चीजें हैं जो मैं बेसक जानना चाहूंगा।

वहीं मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल कि वह अपनी पीढ़ी में से किस खिलाड़ी को आईपीएल खेलते हुए देखना चाहेंगे। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, देखिए एक बल्लेबाज जिसे मैं आईपीएल खेलते हुए देखना चाहूंगा वह है संदीप पाटिल, ऑलराउंडर के लिए मैं कपिल देव को चुनना चाहूंगा। गेंदबाज के तौर पर मैं बीएस चंद्रशेखर को चुनना चाहूंगा क्योंकि उनका गेंदबाजी एक्शन सिर्फ टेस्ट के लिए नहीं था बल्कि वनडे और टी20 क्रिकेट में भी वो काफी अच्छा करता।

close whatsapp