कौन है ये शख्स जिनके हाथों में हिटमैन ने पकड़ा दी जीत की ट्रॉफी?
रोहित शर्मा ने सीरीज जीत की ट्रॉफी दी जयदेव शाह।
अद्यतन - फरवरी 28, 2022 11:39 पूर्वाह्न

हिटमैन यानी की रोहित शर्मा जैसे ही टीम इंडिया के कप्तान बने हैं, वैसे ही इस टीम के अच्छे दिन आ गए हैं। मैदान बदल रहे हैं टीम बदल रही और सीरीज बदल रही है, लेकिन टीम इंडिया की जीत की कहानी नहीं बदल रही है। हर सीरीज में हिटमैन की सेना जीत पर वार करती है और विरोधी टीम का सूपड़ा साफ कर ट्रॉफी अपने नाम कर लेती है। इस बीच लंका के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीतने के बाद जब कप्तान रोहित को ट्रॉफी दी गई, तो उन्होंने वो ट्रॉफी टीम को देने के बजाय एक शख्स के हाथों में दे दी और अब इस शख्स को लेकर इंटरनेट पर खोज सी शुरू हो गई है।
हिटमैन ने टीम को नहीं, इस शख्स को दी सबसे पहले ट्रॉफी
इस समय टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों से लबरेज है, कई खिलाड़ियों ने हाल के दिनों में ब्लू जर्सी के लिए डेब्यू किया है। साथ ही आज अब टीम इंडिया के सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी टीम में सबसे युवा खिलाड़ी के हाथों में दी जाती है और उसका उत्साह बढ़ाया जाता है। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से टी-20 सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी किसी युवा खिलाड़ी को नहीं दी गई, जी हां रोहित ने ट्रॉफी किसी और के हाथ में ही पकड़ा दी
*रोहित शर्मा ने सीरीज जीत की ट्रॉफी दी जयदेव शाह।
* जयदेव बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह के बेटे हैं ।
*साथ ही जयदेव भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए BCCI के प्रतिनिधि भी थे।
*जयदेव खेल चुके हैं प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी और अच्छा रहा है उनका रिकॉर्ड।
जयदेव शाह को ट्रॉफी देते हुए रोहित शर्मा
https://twitter.com/addicric/status/1497992149677137925?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1497992149677137925%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fto-whom-did-rohit-sharma-give-the-trophy-after-t20i-series-triumph-against-sri-lanka%2F
श्रेयस अय्यर के तूफान में उड़ी लंका टीम
वहीं इस पूरी सीरीज के दौरान टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का धमाका देखने को मिला, जहां इस बल्लेबाज ने हर मैच में रनों की बारिश कर दी और लंकाई गेंदबाजों को जमकर थका दिया। जिसके बाद उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी मिला।