ना जाने किसे शिखर धवन अपनी करोड़ों की कार दिखाने की कोशिश में लगे हैं!
सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं शिखर धवन।
अद्यतन - Dec 22, 2022 2:27 pm

लगभग टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के पास में एक से बढ़कर एक शानदार कारें हैं, साथ ही इस लिस्ट में शिखर धवन का नाम भी आता है और गब्बर भी महंगी कारों का शौक रखते हैं। जिसका नजारा हाल ही में सोशल मीडिया पर देखने को मिला है, जिसके बाद धवन के साथी खिलाड़ी भी हैरान हो गए हैं।
शिखर धवन का प्रमोशन कर दिया IPL टीम ने
दूसरी ओर IPL 2023 के लिए पंजाब टीम ने शिखर धवन का प्रमोशन कर दिया है, साल 2022 का सीजन धवन ने बतौर खिलाड़ी खेला था। लेकिन IPL 2023 में गब्बर पंजाब टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, जिसका ऐलान कुछ समय पहले हुआ था।
करोड़ों की कार धवन ने क्यों दिखाई सभी को सोशल मीडिया पर?
*सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं शिखर धवन।
*इसी कड़ी में उन्होंने कुछ तस्वीरें की हैं पोस्ट, काफी स्टालिश हैं ये तस्वीरें।
*इन तस्वीरों में गब्बर दे रहे हैं अपनी BMW कार के साथ अलग-अलग पोज।
*साथ ही इस पोस्ट पर फैन्स ने जमकर की है शिखर की तारीफ पर तारीफ।
शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर शेयर की ये स्टालिश तस्वीरें
पूरे फोकस के साथ देते हैं अपनी फिटनेस पर ध्यान
टीम इंडिया में जगह बचाना मुश्किल हो गया है गब्बर के लिए
हाल ही में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें धवन का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप रहा था और अब ऐसे में उनका टीम इंडिया में बने रहना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।