'उसने अपनी ईगो को साइड में रखा' हैदराबाद के खिलाफ मुंबई की ओर से मैच विनिंग पारी खेलने वाले कैमरन ग्रीन पर सचिन तेंदुलकर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘उसने अपनी ईगो को साइड में रखा’ हैदराबाद के खिलाफ मुंबई की ओर से मैच विनिंग पारी खेलने वाले कैमरन ग्रीन पर सचिन तेंदुलकर 

मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ 14 रनों से जीत दर्ज की है। 

Cameron Green and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter)
Cameron Green and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter)

आईपीएल में कल 18 अप्रैल, मंगलवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद मैच में मुंबई ने हैदराबाद को चार रन से हरा दिया था। तो वहीं इस टूर्नामेंट मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत है और इस जीत के साथ ही वह पाॅइंट टेबल में छठवें स्थान पर आ गई है।

दूसरी तरफ इस मैच में मुंबई को जीत दिलाने में ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी कैमरन ग्रीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गौरतलब है कि मैच में पहले उन्होंने 40 गेंदों में 64 रनों की मैच विनिंग पारी खेली और उसके बाद गेंदबाजी में एडेन मार्करम का महत्वपूर्ण विकेट भी निकाला था।

तो वहीं मैच खत्म होने के बाद कैमरन ग्रीन की तारीफ करते हुए सचिन तेंदुलकर ने बड़ा बयान दिया है। सचिन ने कहा है कि कैमरन ने हैदराबाद के खिलाफ मैच अपनी ईगो को पीछे कर, टीम के हित को आगे रखा।

ग्रीन के मुरीद हुए सचिन

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 14 रनों से जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की गई। इस वीडियो में सचिन कैमरन ग्रीन को लेकर कहते हैं-

आज, मैंने कुछ सीखा और मुझे लगता है कि हम सभी ने कैमरन ग्रीन की पारी से एक ही संदेश लिया है। वह गेंद को उसी तरीके से हिट कर सकता है जैसा बाकी कर सकते हैं। लेकिन मैच के शुरूआत में उसके लिए बल्लेबाजी करना कठिन था, पर उसने पर ईगो को मैच में अपने रास्ते में नहीं आने दिया।

सचिन ने आगे कहा- ईगो एक ऐसी चीज है जो आपको हमेशा गलत काम करने के लिए उत्साहित करेगी। उसने (कैमरन ग्रीन) टीम के भले के लिए सही रास्ता चुना है। वह आसानी से बेवकूफी भरे शाॅट खेल सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। अगर वह आउट हो जाता था, तो हम शायद ही 192 तक पहुंच पाते। इसलिए, मैं उनके लिए आप सभी से तालियां बजाने के लिए कहूंगा।

देंखे वीडियो

close whatsapp