विराट कोहली को लेकर किए सवाल पर पत्रकार से नाराज हुए केएल राहुल; देखिए वीडियो
विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के अंतिम एशिया कप 2022 सुपर फोर मैच में अपना 71वां शतक लगाया।
अद्यतन - Sep 9, 2022 4:28 pm

भारत के उप-कप्तान केएल राहुल ने विराट कोहली को बतौर सलामी बल्लेबाज खिलाने के सवाल पर बेहद ही आश्चर्यजनक जवाब दिया है, जिससे फैंस निश्चित ही चिढ़ सकते हैं। दरअसल, एशिया कप 2022 के भारत बनाम अफगानिस्तान सुपर मैच के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खुद को आराम देने का फैसला किया, नतीजन विराट कोहली उनकी जगह केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने आए।
विराट कोहली (122*) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला T20I शतक लगाया और साथ ही केएल राहुल (62) के साथ पहले विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की और भारत को दो विकेट के नुकसान पर 212 रनों का स्कोर पोस्ट करने में मदद की। जिसके जवाब में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम केवल 111 रन बना पाई और इस तरह टीम इंडिया ने 101 रनों से यह मैच जीतकर अपने एशिया कप 2022 अभियान का अंत किया।
विराट कोहली को लेकर पत्रकार के सवाल से खफा हुए केएल राहुल
मैच के बाद जब केएल राहुल से पूछा गया कि क्या विराट कोहली को इस शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज के रूप में खिलाया जा सकता है, क्योंकि उन्होंने आईपीएल में भी ओपनिंग करते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिस पर वह चिढ़ गए और कहा कि फिर तो उन्हें तो प्लेइंग इलेवन में जगह ही नहीं मिल पाएगी।
दरअसल, एक पत्रकार ने पोस्ट-मैच प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केएल राहुल से पूछा: “हमने आईपीएल में देखा है कि विराट कोहली ने ओपनिंग करते हुए पांच शतक लगाए हैं। उन्होंने ओपनिंग करते हुए आज फिर से शतक लगाया, इसलिए भारतीय टीम के उप-कप्तान के रूप में क्या आप टीम प्रबंधन को बताएंगे कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज और टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भी कोहली को सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाया जा सकता है?”
इस लंबे से सवाल के जवाब में केएल राहुल ने नाराज होते हुए कहा: “तो क्या मैं खुद बैठा जाऊं फिर? कमाल है!” राहुल का यह जवाब भारतीय फैंस को निराश कर सकता है। हालांकि वह खुद T20I क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं, इसलिए उन्होंने इस मशवरे पर ऐसी प्रतिक्रिया दी।
यहां देखिए वीडियो –