टॉम हैरिसन ने ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से दिया इस्तीफा - क्रिकट्रैकर हिंदी

टॉम हैरिसन ने ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से दिया इस्तीफा

हैरिसन को 2014 में ईसीबी के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया था।

ECB CEO Tom Harrison. (Photo by Simon John Owen/ECB)
ECB CEO Tom Harrison. (Photo by Simon John Owen/ECB)

टॉम हैरिसन जो अब तक ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और उनकी जगह क्लेयर कोनोर नियुक्त किया गया है। बता दें, इस समय क्लेयर कोनोर महिला क्रिकेट में प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। खबर ये भी है कि कोनोर अंतरिम आधार पर हैरिसन की जगह पदभार संभालेंगी। 2014 से हैरिसन ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे।

इंग्लैंड एंड वेल्स बोर्ड (ECB) ने पिछले कुछ हफ़्तों में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। यहां तक कि बोर्ड ने इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान बेन स्टोक्स को नियुक्त किया है और न्यूज़ीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम को टेस्ट टीम का कोच नियुक्त किया है। इसके बाद हाल ही में बताया गया है कि क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों में से एक ने अपने पद से हटने का फैसला किया है।

मैं मुश्किलों से भाग नहीं रहा हूं: टॉम हैरिसन

द गार्जियन के हवाले टॉम हैरिसन ने कहा कि, जब समय मुश्किल हो तो आप चाहते हैं कि लोग इन मुश्किलों का डटकर सामना करें। मैं मुश्किलों से भाग नहीं रहा हूं बस चाहता हूं कि इन चुनौतियों का सामना कोई और करे।

उन्होंने आगे कहा कि, इस समय टीम को अनुभवी लोगों की जरूरत है इसीलिए बोर्ड टीम के भविष्य के बारे में सोच रहा है। बता दें कि, हैरिसन ने प्रसिद्ध टूर्नामेंट ‘द हंड्रेड’ का आयोजन किया था। ये लीग काफी सफल रही थी और तमाम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया था।

हैरिसन का इस्तीफा उस समय आया है जब इंग्लैंड टीम को लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में एक अनुभवी कोच की जरूरत है। हालांकि इस पद के लिए इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर पॉल कॉलिंगवुड और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की हेड कोच मैथ्यू मोट का नाम सामने आ रहा है।

ईसीबी ने इसके साथ ही कुछ और लोगों को भी उनके पदों से हटाया है। इनमें क्रिकेट निदेशक, हेड कोच, सहायक कोच और कप्तान मौजूद है। इसके अलावा, उन्हें अभी भी अपने अध्यक्ष, इयान वाटमोर के लिए एक स्थायी रिप्लेसमेंट नहीं मिला है।

close whatsapp