IPL 2024: किसी से भी आप पूछ लो, सभी की नजर में MS Dhoni हैं बेस्ट IPL कप्तान
धोनी की कप्तानी में पांच IPL खिताब जीत चुकी है चेन्नई सुपर किंग्स।
अद्यतन - फरवरी 19, 2024 2:35 अपराह्न

क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाने वाले धोनी की कप्तानी क्षमता ने क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस को समान रूप से प्रभावित किया है और इसके लिए हर कोई उनकी खूब तारीफ करता है। 20 फरवरी, 2024 को इस मार्की टूर्नामेंट की पहली आईपीएल ऑक्शन के 16 साल पूरे हो जाएंगे और इस खास मौके पर आईपीएल 2024 के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने ‘ऑल टाइम ग्रेटेस्ट आईपीएल टीम’ का चयन करने के लिए एक स्पेशल शो आयोजित किया।
इस शो में क्रिकेट के दिग्गज – मैथ्यू हेडन, डेल स्टेन, वसीम अकरम और टॉम मूडी जैसे प्लेयर शामिल थे, जिन्होंने ‘इन्क्रेडिबल 16’ टीम का चयन करते हुए सर्वकालिक महान आईपीएल टीम के लिए अपने फेवरेट्स प्लेयर का नाम बताया। आईपीएल इतिहास में सर्वश्रेष्ठ कप्तान का चयन करने के लिए खूब बहस हुई और अंत में सभी के सहमति से धोनी को इस लीग का सर्वकालिक महान कप्तान चुना गया।
डेल स्टेन से लेकर एमएस धोनी तक सभी की नजर में धोनी हैं बेस्ट कप्तान
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कई लोगों की भावनाओं को दोहराया जब उन्होंने धोनी को बेस्ट कप्तान बनाया। वर्ल्ड कप जीत, आईपीएल खिताब और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत सहित उपलब्धियों की एक लंबी सूची के साथ, स्टेन ने मैदान के अंदर और बाहर अपनी टीम को प्रेरित करने और मैनेज करने की धोनी की क्षमता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि, “यह एमएस धोनी होने चाहिए। उन्होंने सब कुछ जीता है: वर्ल्ड कप, आईपीएल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी। मुझे लगता है कि वह मेन्स टीम के कप्तान हैं, और आपके पास यहां ऐसे लोगों का एक समूह है जो अपने खेल के उच्चतम स्तर पर हैं , और उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति की ज़रूरत है जो वहां रहा हो और ऐसा किया हो और उन्हें मैदान पर और बाहर बहुत अच्छी तरह से प्रबंधित कर सके, इसलिए मुझे एमएस धोनी के साथ जाना होगा।”
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच टॉम मूडी ने अलग-अलग क्षमता वाली टीमों के साथ भी टीमों को सफलता दिलाने की धोनी की उल्लेखनीय उपलब्धि को लेकर बात की। मूडी ने भी अपनी बातचीत के दौरान यही बताया कि क्यों एमएस धोनी को सर्वकालिक महान कप्तान नियुक्त किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह एमएस धोनी होने चाहिए, इसका कारण यह है कि एमएस धोनी ने बहुत अच्छी टीमों और औसत टीमों के साथ खिताब जीता है, और यह मुझे कप्तान के बारे में बहुत कुछ बताता है और वह कैसे एक टीम में विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं का नेतृत्व कर सकते हैं।” रोहित शर्मा एमआई के लिए एक शानदार कप्तान रहे हैं, लेकिन एमआई के पास आईपीएल की शुरुआत से ही हमेशा सर्वश्रेष्ठ टीम रही है।”