10 क्रिकेटर्स जिन्हें गुस्सा बहुत जल्द आता है - 10 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

10 क्रिकेटर्स जिन्हें गुस्सा बहुत जल्द आता है

पिछले काफी सालों से ऐसा देखा गया है कि क्रिकेट में सभी खिलाड़ी एक दूसरे के प्रति खेल भावना दिखाते हैं।

7- आसिफ अली

Asif Ali And Fareed Ahmad (Image Credit- Twitter)
Asif Ali And Fareed Ahmad (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज आसिफ अली को दुनिया के विस्फोटक खिलाड़ियों में गिना जाता है। अगर उनका दिन है तो वो किसी भी गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं।

हालांकि उन्हें भी अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के सुपर स्टेज मुकाबले में गुस्से में देखा गया। फरीद अहमद के ओवर की चौथी गेंद पर आसिफ अली ने कड़ा प्रहार करना चाहा लेकिन वो कैच आउट हो गए।

इसके तुरंत बाद आसिफ और फरीद के बीच किसी चीज को लेकर बहस शुरू हो गई और बाकी सभी खिलाड़ियों को इनको रोकने के लिए वहां आना पड़ा। गलती फरीद की थी कि उन्होंने आसिफ को गुस्से में कुछ ऐसा बोल दिया था जो पाकिस्तानी बल्लेबाज को अच्छा नहीं लगा और इसके बाद वो भी अपने आप को रोक नहीं पाए और यह झगड़ा शुरू हो गया।

Previous
Page 4 / 10
Next

close whatsapp