10 क्रिकेटर्स जिन्हें गुस्सा बहुत जल्द आता है
पिछले काफी सालों से ऐसा देखा गया है कि क्रिकेट में सभी खिलाड़ी एक दूसरे के प्रति खेल भावना दिखाते हैं।
अद्यतन - Aug 9, 2023 2:58 pm
8- यशस्वी जायसवाल

इस लिस्ट में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किया गया है। आप खुद उनके नाम को देखकर हैरान रह गए होंगे। भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है और यशस्वी ने इसी दौर में अपना अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट और T20 डेब्यू किया।
हालांकि यशस्वी जायसवाल ने भारतीय घरेलू क्रिकेट के एक मुकाबले में अपना आपा खो दिया था और विरोधी टीम के खिलाड़ी से उनकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। यह मैच का दलीप ट्रॉफी का फाइनल। यशस्वी वेस्ट जोन की ओर से खेल रहे थे।
मुकाबला की चौथी पारी में यशस्वी और साउथ जोन के बल्लेबाज रवि तेजा के बीच किसी चीज को लेकर बहस शुरू हो गई। वेस्ट जोन के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने काफी देर तक यशस्वी के साथ बातचीत की लेकिन युवा खिलाड़ी ने रवि तेजा को लेकर बोलना बंद नहीं किया। वो लगातार बोलते रहे और यह बात अजिंक्य रहाणे को अच्छी नहीं लगी। उन्होंने इसके बाद अपनी टीम के ही खिलाड़ी को मैदान के बाहर कर दिया।