10 क्रिकेटर्स जिन्हें गुस्सा बहुत जल्द आता है - 10 का पृष्ठ 8 - क्रिकट्रैकर हिंदी

10 क्रिकेटर्स जिन्हें गुस्सा बहुत जल्द आता है

पिछले काफी सालों से ऐसा देखा गया है कि क्रिकेट में सभी खिलाड़ी एक दूसरे के प्रति खेल भावना दिखाते हैं।

3- शाकिब अल हसन

Shakib Al Hasan DPL 2021
Shakib Al Hasan. (Photo Source: Twitter)

शाकिब अल हसन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है। शाकिब अल हसन ने अपने क्रिकेटिंग करियर में अभी तक कई उपलब्धियां हासिल की है। हालांकि वो खुद अपने गुस्से को इतनी आसानी से रोक नहीं पाते हैं। कई बार ऐसा देखा गया है कि शाकिब अल हसन ने विरोधी टीम के खिलाड़ियों से, यहां तक कि अंपायर से भी काफी बहस की है।

ढाका प्रीमीयर लीग के एक मुकाबले के दौरान शाकिब अल हसन ने अंपायर से एलबीडब्ल्यू की अपील की लेकिन उन्होंने इसे मना कर दिया। इसके तुरंत बाद शाकिब ने गुस्से से स्टंप्स पर लात मारी। इसके बाद शाकिब के ऊपर भारी जुर्माना लगाया गया।

यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी उनकी और अंपायर के बीच किसी चीज को लेकर बहस हो चुकी है। शाकिब अल हसन खुद इतने अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन्हें यह बात समझनी चाहिए कि ऐसा करने से चीजें उनके लिए ही खराब होंगी।

Previous
Page 8 / 10
Next

close whatsapp