10 क्रिकेटर्स जिन्हें गुस्सा बहुत जल्द आता है
पिछले काफी सालों से ऐसा देखा गया है कि क्रिकेट में सभी खिलाड़ी एक दूसरे के प्रति खेल भावना दिखाते हैं।
अद्यतन - अगस्त 9, 2023 2:58 अपराह्न
2- डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी काफी गुस्से वाले क्रिकेटर है। जितने मजाकिया वो मैदान के बाहर हैं उतने ही आक्रमक वो मैदान के अंदर है। पिछले 1 साल में डेविड को काफी शांत स्वभाव का देखा गया है लेकिन उससे पहले उनकी चर्चा भी काफी हो चुकी है।
2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज देखने को मिली थी। इस फुटेज में देखा जा सकता था कि डेविड वॉर्नर क्विंटन डी कॉक की किसी बात से खुश नहीं थी और वो उन्हें मारने ही जा रहे थे लेकिन उस्मान ख्वाजा ने उन्हें रोक दिया।
हालांकि बाद में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने इस बात का खुलासा किया कि कोंटन डी कॉक लगातार उनको कुछ बोल रहे थे और उनकी पत्नी को लेकर भी कमेंट कर रहे थे। यही वजह थी कि डेविड अपने गुस्से को रोक नहीं पाए।