IPL 2024: एक नजर डालिए SRH vs CSK मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: एक नजर डालिए SRH vs CSK मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर

एडन मार्करम ने 36 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

SRH vs CSK (Photo Source: BCCI/IPL)
SRH vs CSK (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 18वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

चेन्नई सुपर किंग्स का SRH के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन

चेन्नई टीम का प्रदर्शन सनराइजर्स के खिलाफ काफी निराशाजनक रहा। उन्होंने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 165 रन बनाए थे। टीम के लिए सबसे खराब बात यह थी कि शुरुआत सबको मिला लेकिन वो इसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। शिवम दुबे ने 24 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 45 रनों की तूफानी पारी खेली।

शिवम दुबे के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 35 रनों का योगदान दिया जबकि रवींद्र जडेजा ने 23 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 31* रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 26 रनों का योगदान दिया।

SRH के बल्लेबाजों ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में की धमाकेदार बल्लेबाजी

सनराइजर्स के लिए सबसे अच्छी बात यह थी कि उन्होंने पहले गेंद से ही तगड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया था। अपनी टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 37 रनों की विस्फोटक पारी खेली। ट्रेविस हेड ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 31 रनों का योगदान दिया। एडन मार्करम ने 36 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। शाहबाज अहमद बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 18 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मोईन अली ने तीन ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके जबकि दीपक चाहर और Maheesh Theekshana ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। हैदराबाद टीम इस जीत के बाद आईपीएल 2024 की अंक तालिका में पांचवें पायदान पर आ चुकी है। उन्होंने चार मैच में दो में जीत दर्ज की है जबकि दो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?