10 क्रिकेटर्स जिनका क्रिकेटिंग करियर चोट की वजह से खत्म हो गया
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के बारे में जिनका चोट लगने की वजह से क्रिकेटिंग करियर पूरी तरह से समाप्त हो गया।
अद्यतन - अगस्त 15, 2023 1:42 अपराह्न
1- आशीष नेहरा

आशीष नेहरा ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में भारत के लिए कुल 164 मुकाबले खेले हैं। 2011 वनडे वर्ल्ड कप की भारतीय टीम की जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। 2011 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच में खेला गया था और यह उनका वनडे करियर में आखिरी मैच था।
चोटिल होने की वजह से वो श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाए थे। अगस्त 2011 में आशीष नेहरा अपनी चोट से ठीक हो गए थे। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी-20 और वनडे सीरीज में उनका नाम शामिल नहीं किया।
2016 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा चुकी तीन मुकाबले की टी-20 सीरीज में जबरदस्त वापसी की और उसके बाद उन्होंने एशिया कप 2016 और टी-20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया। टी-20 वर्ल्ड कप 2016 के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के बाद नेहरा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2016 में भी भाग लिया। टूर्नामेंट में हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से वो बाहर हो गए। नवंबर 2017 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया और उन्होंने अपना आखिरी टी-20 मुकाबला दिल्ली में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला।