10 क्रिकेटर्स जिनका क्रिकेटिंग करियर चोट की वजह से खत्म हो गया
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के बारे में जिनका चोट लगने की वजह से क्रिकेटिंग करियर पूरी तरह से समाप्त हो गया।
अद्यतन - अगस्त 15, 2023 1:42 अपराह्न
2- माइकल बीवन

माइकल बीवन ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 1994 से 2004 तक कई वनडे मुकाबले खेले और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें वनडे प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया टीम के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में गिना जाता था।
1999 और 2003 के ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप जीत में माइकल बीवन ने बल्लेबाजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने फरवरी 2004 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला। वीबी सीरीज 2003-04 के दौरान बेवन की पसली में चोट लग गई थी। चोट के कारण वह भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ बाकी बची श्रृंखलाओं से बाहर हो गए थे।
हालांकि उन्होंने फरवरी 2004 में श्रीलंका के खिलाफ 5 मुकाबलों की वनडे सीरीज में भाग लिया। पांचों ही मैच में वो परेशान होते हुए नजर आए। इस दौरे के बाद उन्हें फिर कभी ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से खेलते हुए नहीं देखा क्या और जनवरी 2007 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।