10 क्रिकेटर्स जिनका क्रिकेटिंग करियर चोट की वजह से खत्म हो गया - 10 का पृष्ठ 8 - क्रिकट्रैकर हिंदी

10 क्रिकेटर्स जिनका क्रिकेटिंग करियर चोट की वजह से खत्म हो गया

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के बारे में जिनका चोट लगने की वजह से क्रिकेटिंग करियर पूरी तरह से समाप्त हो गया।

3- शेन बॉन्ड

Shane Bond
New Zealand’s Shane Bond. (Photo by PRAKASH SINGH/AFP/Getty Images)

2000 के दशक के शुरुआती साल में दुनिया शोएब अख्तर, ब्रेट ली, शॉन टेट और मोहम्मद समी जैसे बेहद तेज रफ्तार गेंदबाजों को क्रिकेट के मैदान पर देख रही थी। इसमें एक नाम जो चुपके से अपनी जगह बना रहा था वह शेन बॉन्ड थे। बॉन्ड को न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। हालांकि चोटों के चलते उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया।

न्यूजीलैंड के साल 2001-2002 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉन्ड के टेस्ट करियर की शुरुआत हुई। टीम के पास अब असली तेज गेंदबाजी का एक विकल्प था। हालांकि बॉन्ड के करियर के साथ-साथ चोट चलती रही। कमर में फ्रैक्चर से लेकर उन्हें कई अन्य इंजरी का भी सामना करना पड़ा। 8 साल के अपने करियर में वह कुल 18 टेस्ट मैच ही खेल पाए।

दिसंबर 2009 में इस जबरदस्त खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से चोटिल होने की वजह से संन्यास ले लिया।

Previous
Page 8 / 10
Next

close whatsapp