10 क्रिकेटर्स जिनका क्रिकेटिंग करियर चोट की वजह से खत्म हो गया
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के बारे में जिनका चोट लगने की वजह से क्रिकेटिंग करियर पूरी तरह से समाप्त हो गया।
अद्यतन - अगस्त 15, 2023 1:42 अपराह्न
4- एंड्रयू फ्लिंटॉफ

एंड्रयू फ्लिंटॉफ को सिर्फ इंग्लैंड के ही नहीं है बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय टीम को कई महत्वपूर्ण मुकाबले में जीत दिलाई है। एशेज 2005 को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था जिसमें एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने भी बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने पांच टेस्ट मुकाबलों में 24 विकेट हासिल किए थे।
हालांकि अपने करियर में एंड्रयू फ्लिंटॉफ को काफी चोट का सामना करना पड़ा था। 2007 से 2009 तक फ्लिंटॉफ लगातार क्रिकेट खेलने में नाकाम रहे थे। 2009 में इस खिलाड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का सोच लेकिन घुटने की चोट की वजह से वो तीन मुकाबले के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
जुलाई 2009 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने इस बात की घोषणा की कि वो एशेज 2009 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। इस सीरीज में उन्होंने 4 मुकाबलों की 7 पारियों में 8 विकेट झटके। उनकी जबरदस्त गेंदबाजी की वजह से इंग्लैंड ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।