10 क्रिकेटर्स जिनका क्रिकेटिंग करियर चोट की वजह से खत्म हो गया
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 10 खिलाड़ियों के बारे में जिनका चोट लगने की वजह से क्रिकेटिंग करियर पूरी तरह से समाप्त हो गया।
अद्यतन - अगस्त 15, 2023 1:42 अपराह्न
5- मुनाफ पटेल

भारतीय टीम को 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने में मुनाफ पटेल का भी काफी बड़ा योगदान रहा था। उन्होंने भारत के लिए 5 सालों में कुल 86 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले।
2011 में भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे में काफी खराब प्रदर्शन किया था। उस सीरीज में मुनाफ पटेल का भी प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा था। पांच मुकाबलों की वनडे सीरीज में उन्होंने चार पारियों में 2 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद आखिरी वनडे में उनके टखने में फील्डिंग करते समय चोट लगते हैं।
इस चोट की वजह से मुनाफ पटेल को पूरे दौरे में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बाद मुनाफ पटेल को फिर से भारत की ओर से खेलते हुए नहीं देखा गया। इंडियन प्रीमियर लीग 2017 में मुनाफ पटेल ने गुजरात लायंस की ओर से मुकाबले खेले लेकिन उसमें भी उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। नवंबर 2018 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के लिए।